बिहार

पंचायती राज्य मंत्री की भाभी हार गई मुखिया चुनाव, किरण चौधरी ने चटाई धूल

एक्सपर्ट मीडिया न्यूज नेटवर्क। बिहार में पंचायत चुनाव की जीत बड़ी टेढ़ी खीर होती है। इसमें न सीएम का चेहरा काम आती है और न ही पीएम का। नीतीश-मोदी सरीखे चेहरे भी किसी को नहीं चमका पाते।

आज बिहार में 11 चरणों में हो रहे पंचायत चुनाव के पहले चरण की काउंटिंग हो रही है। इस दौरान एक बड़ी चौंकाने वाली खबर है कि मुंगेर जिले में बिहार सरकार में पंचायती राज मंत्री सम्राट चौधरी की भाभी चुनाव हार गईं हैं।

मुंगेर जिले के तारापुर प्रखंड के मानिकपुर पंचायत से पंचायती राज मंत्री सम्राट चौधरी की भाभी मीना देवी ने मुखिया चुनाव लड़ा था। इसमें उन्हें हार का मुंह देखना पड़ा। उन्‍हें हराकर किरण चौधरी दूसरी बार मुखिया निर्वाचित हुईं हैं।

मीना देवी पंचायत चुनाव में धूल चटाने वाली महिला किरण चौधरी कोई और नहीं दिवंगत विधायक मेवालाल चौधरी के चचेरे भाई की पत्नी हैं। किरण चौधरी ने जीत हासिल कर मुखिया के पद पर अपना कब्ज़ा बरकरार रखा है।

 

चमचागिरी की हद, सिविल सर्जन ने छोटे उम्र के मंत्री का यूं पैर छूकर किया स्वागत

यहाँ शीर्ष भाजपाईयों ने पं. उपाध्याय की जगह मना दी डॉ. मुखर्जी की जयंती !

बिहार में बड़ा हादसा, नदी में डूबी नाव, 20 लापता, अब तक मिले 6 शव

सीएम के गृह जिला में सूदखोरों ने पीट-पीटकर ली महादलित की जान, घर को भी फूंका

मुखिया प्रत्याशी का प्रचार कर रहे 7 लोगों को बोलेरो ने कुचला, 3 की मौत

 

Mukesh bhartiy

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय पिछले 35 वर्षों से एक समर्पित समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रुप में सक्रीय हैं, जिन्हें समसामयिक राजनीतिक घटनाओं, सामाजिक मुद्दों और क्षेत्रीय खबरों पर गहरी समझ और विश्लेषण देने का अनुभव है। वे Expert Media News टीम का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं, जो एक डिजिटल समाचार प्लेटफ़ॉर्म जो ताज़ा घटनाओं, विश्वसनीय रिपोर्टिंग और प्रासंगिक दृष्टिकोण को पाठकों तक पहुँचाने का लक्ष्य रखता है। Expert Media News न केवल ताज़ा खबरें साझा करता है, बल्कि उन विश्लेषणों को भी प्रकाशित करता है जो आज की बदलती दुनिया को बेहतर ढंग से समझने में मदद करते हैं। वे मानते हैं कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके।
Back to top button
error: Content is protected !!