अन्य
    Saturday, April 27, 2024
    अन्य

      अनोखा गांवः यहाँ हर घर में पाला जाता है सांप, बच्चे साथ खेलते हैं !

      एक्सपर्ट मीडिया न्यूज नेटवर्क। भारत वाकई में विविधताओं से भरा देश है। यहां के गांवों की खूबसूरती और उनकी विशिष्टता कई बार लोगों को चौंकाने पर मजबूर कर देती है।

      Unique Village Here snakes are reared in every house children play together 1महाराष्ट्र के सोलापुर जिले में शेतपाल नामक एक ऐसा गांव हैं, जहां प्रत्येक घरों में सांप पाले जाते हैं। इस गांव के बच्चे सांपों के साथ खेलते हैं। इस गांव के किसी भी शख्स को आजतक किसी सांप ने काटा ही नहीं है।

      खबरों के मुताबिक इस गांव की सबसे बड़ी खूबी यह है कि यहां काफी प्राचीन समय से सांपों की पूजा की जाती है। यही कारण है कि गांव के हर घर में सांप काफी महत्त्व रखते हैं। इस गांव के प्रत्येक नागरिक सांपों से काफी लगाव रखते हैं, इसी को देखते हुए यहां सांपों को पाला जाता है।

      Unique Village Here snakes are reared in every house children play together 2खबरों के अनुसार शेतपाल में मौजूद प्रत्येक घर में सांप पाले जाते हैं। इतना ही नहीं कुछ घरों में तो कोबरा भी पाले जाते हैं और यह सभी सांप घर में मौजूद बच्चों के साथ खेलते भी नजर आते हैं।

      गांव में सांप पालतू जानवरों की तरह घूमते हैं। इस अनोखे गांव के आसपास के लोग कई बार यहां पहुंचते हैं और इस नज़ारे को देखने के लिए जाते हैं।

      बताया जाता है कि गांव में करीब 2600 ग्रामीण रहते हैं और इन सभी ग्रामीणों को आज तक सांप ने नहीं काटा है। घर में सांप के रहने के लिए एक अलग जगह बनाई जाती है।

      यह जगह घर की छत पर बनी होती है, जिसे देव स्थान कहा जाता है। जब पूजा का त्यौहार आता है तो गांव के लोग पूरे विधि-विधान के साथ सांपों की पूजा करते हैं। गांव में सांपो के कई मंदिर भी बने हुए हैं।

      गर्भवती हुई नाबालिग तो हुआ खुलासा, 3 माह पहले हुई थी गैंगरेप !

      नालंदाः स्पीडी ट्रायल से मिला न्याय, 22 साल बाद बैल चोर हुआ दोषमुक्त, आज होगा रिहा‎

      सीएम के दबाव में पूर्व आईपीएस का बयान दर्ज नहीं कर रही एसआईटी, मामला गायघाट महिला रिमांड होम का

      गिरिडीह : आत्मिक शांति के लिए साई द्याम में बनायी गयी है अद्धभुत गुफा

      शादी के दूसरे दिन पति को छोड़कर सहेली की पत्नी बनकर रह रही है युवती !

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!