पांच दिवसीय यज्ञ एवं श्री हनुमान जी की प्राण प्रतिष्ठा का धार्मिक अनुष्ठान

एक्सपर्ट मीडिया न्यूज डेस्क। श्री श्री प्राचीन रत्नेश्वर शिव मंदिर समिति द्वारा आयोजित पांच दिवसीय यज्ञ एवं श्री श्री हनुमान जी की प्राण प्रतिष्ठा का धार्मिक अनुष्ठान आज 11 अप्रैल को कलश यात्रा के साथ प्रारंभ हो गया।

Religious ritual of five day yagya and consecration of life of Shri Hanuman ji 1आज सुबह 6 बजे कलश यात्रा रत्नेश्वर शिव मंदिर के प्रांगण से प्रारंभ होकर दामोदर नदी तक पहुंची पुनः कलश जल लेकर रत्नेश्वर शिव मंदिर के प्रांगण में कलश यात्रा संपन्न हुई। 1100 महिलाओ के द्वारा कलश यात्रा निकाली गई।

यह यात्रा श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के बीच संपन्न हुई, जिसमें गिरिडीह के निवर्तमान सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी, हजारीबाग विधायक मनीष जायसवाल (हजारीबाग लोकसभा प्रत्याशी),  रामगढ़ विधायक सुनीता चौधरी के साथ हजारों धर्म प्रेमी  कलश यात्रा में शामिल हुए।

कलश यात्रा के बाद संध्या में मंडप प्रवेश एवं विधि विधान के साथ प्राण प्रतिष्ठा सह पांच दिवसीय यज्ञ सह धार्मिक अनुष्ठान प्रारंभ किया गया। समिति के द्वारा रामगढ़ जिले के सभी लोगों को आमंत्रित करते हुए इस अनुष्ठान को सफल बनाने का अनुरोध किया गया है।

कलश यात्रा में श्री रत्नेश्वर शिव मंदिर समिति के अध्यक्ष मुकेश कुशवाहा, उपाध्यक्ष रामनंदन कुशवाहा ,सचिव रविकांत कुशवाहा ,उपसचिव हीरालाल ,कोषाध्यक्ष शीतल कुमार ,उपकोषाध्यक्ष धर्मेंद्र प्रसाद कुशवाहा, मीडिया प्रभारी रवि प्रसाद कुशवाहा  विनोद कुशवाहा राजेंद्र कुशवाहा इंदर कुमार सुरेंद्र कुमार दांगी सुजल कुमार बीरू प्रसाद कुशवाहा अनिल प्रसाद कुशवाहा आशीष कुमार कुशवाहा , अरुण अग्रवाल , अशीम कुमार,वार्ड सदस्य संजीत सिंह, अमित कुमार नेहालू कश्यप अंकित कश्यप रोशन कुमार सहित हजारों हजार धर्मप्रेमी शामिल हुए।

जानें इस बार सरकारी स्कूलों में क्यों नहीं मिलेगी गर्मी की छुट्टी

ईडी ने कोर्ट में अरविंद केजरीवाल को बताया दिल्ली शराब घोटाला का किंगपिन !

BPSC TRE-3 पेपर लीकः परीक्षा खत्म होने तक मोबाइल नहीं रखने की थी सख्त हिदायत

दुमका स्पैनिश वुमन गैंगरेप मामले में अबतक 8 आरोपी गिरफ्तार

साहिबगंज में मिला दुनिया का सबसे खतरनाक दुर्लभ प्रजाति का मछली, देखते ही मार दें!

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

संबंधित खबरें

सर्वजन खबरें