अन्य
    Tuesday, February 11, 2025
    12.2 C
    Patna
    अन्य

      रांची खेलगांव में 15 दिसंबर से दो चरणों में होगें राज्य स्तरीय खेलो झारखंड प्रतियोगिता

      रांची (एक्सपर्ट मीडिया न्यूज नेटवर्क)। राज्य स्तरीय खेलो झारखंड का आयोजन दो चरणों में रांची के खेल गांव में होगा इसे लेकर समितियों का गठन किया गया है प्रतिस्पर्धा के आयोजन को लेकर भी समिति बनाई गई है। इसमें विभिन्न स्कूल के शिक्षकों को प्रतिनियुक्त किया गया है। सभी को 14 दिसंबर तक खेल गांव में योगदान देने को कहा गया है।

      इस संबंध में झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद की निदेशक किरण कुमारी पासी ने 5 दिसंबर को आदेश जारी किया है।

      पासी ने जारी अपने आदेश में कहा है कि समग्र शिक्षा अंतर्गत झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद द्वारा राज्य के सभी सरकारी विद्यालय, सरकारी सहायता प्राप्त विद्यालय, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, झारखंड आवासीय विद्यालय, मॉडल विद्यालय एवं नेताजी सुभाष चंद्र बोस विद्यालय में पढ़ रहे 50 लाख छात्र-छात्राओं के सर्वांगीण विकास एवं रोजगार का अवसर प्रदान करने के लिए खेलो झारखंड आयोजन किया जा रहा है। विद्यालय, प्रखंड, जिला एवं राज्य स्तर पर इसका आयोजन होना है। विद्यालय, प्रखंड एवं जिला स्तर पर इसका आयोजन 30 नवंबर तक हो चुका है।

      राज्य स्तरीय खेलो झारखंड- 2022-23 का आयोजन दो चरणों में किया जाना है। पहला चरण 15 से 17 दिसंबर और दूसरा चरण 19 से 21 दिसंबर तक रांची के खेल गांव में किया जाना है। इसके आयोजन के लिए मुख्य संचालन समिति, समन्वय समिति, आमंत्रण समिति, कंट्रोल रूम समिति, पंजीयन समिति, परिवहन समिति, प्रतिभागियों का आवासन समिति, पुरस्कार वितरण समारोह समिति आदि का गठन किया गया है।

      विभिन्न प्रतिस्पर्धाओं के आयोजन के लिए भी समिति गठित की गई है। एथलेटिक्स, हॉकी, कराटे, कुश्ती, फुटबॉल, वॉलीबॉल, कबड्डी, तीरंदाजी आदि खेलों के लिए आयोजन समिति बनाई गई है।

      खेलो झारखंड के सफल आयोजन के लिए संबंधित पदाधिकारी, शिक्षकों, कर्मियों की 14 से 22 दिसंबर तक रांची के खेल गांव में प्रतिनियुक्ति की गई है। सभी प्रतिनियुक्ति पदाधिकारी, शिक्षक, कर्मियों को 14 दिसंबर की सुबह 10 बजे खेलगांव में प्रतियोगिता के आयोजन की तैयारी के लिए आहूत बैठक में उपस्थित होने का निर्देश दिया गया है।

      गजब! राजधानी पटना के थाना से जब्त वाहन लेकर फरार हुआ शराब माफिया

      पटना (एक्सपर्ट मीडिया न्यूज)। बिहार की राजधानी पटना में...

      भ्रष्टाचार के आरोपी BPSC अध्यक्ष को लेकर मुश्किल में सरकार, SC ने मांगा जवाब

      पटना (एक्सपर्ट मीडिया न्यूज)। बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC)...

      Online Betting App से 304 करोड़ की ठगी, 10 भारतीय समेत 24 साइबर अपराधी गिरफ्तार

      पटना (एक्सपर्ट मीडिया न्यूज)। नेपाल पुलिस ने एक बड़े...

      Government records: अब 14 कॉलम में दर्ज होंगे भूमि सर्वे में रैयतों के अधिकार

      पटना (एक्सपर्ट मीडिया न्यूज)। भूमि सर्वे में रैयतों के...

      सीएम नीतीश कुमार की नालंदा में थानेदार-दारोगा की देखिए गुंडागर्दी!

      नालंदा (एक्सपर्ट मीडिया न्यूज)। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह...

      Topics

      गजब! राजधानी पटना के थाना से जब्त वाहन लेकर फरार हुआ शराब माफिया

      पटना (एक्सपर्ट मीडिया न्यूज)। बिहार की राजधानी पटना में...

      Online Betting App से 304 करोड़ की ठगी, 10 भारतीय समेत 24 साइबर अपराधी गिरफ्तार

      पटना (एक्सपर्ट मीडिया न्यूज)। नेपाल पुलिस ने एक बड़े...

      Government records: अब 14 कॉलम में दर्ज होंगे भूमि सर्वे में रैयतों के अधिकार

      पटना (एक्सपर्ट मीडिया न्यूज)। भूमि सर्वे में रैयतों के...

      सीएम नीतीश कुमार की नालंदा में थानेदार-दारोगा की देखिए गुंडागर्दी!

      नालंदा (एक्सपर्ट मीडिया न्यूज)। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह...

      Investment in Bihar: शुगर मिल, फोर स्टार होटल और आईटी हब को मिली मंजूरी!

      पटना (एक्सपर्ट मीडिया न्यूज)। बिहार में औद्योगिक विकास को...

      दारोगा और सिपाही की अजीबोगरीब शादी, थप्पड़ बाद खुली अय्याशी की पोल!

      पटना (एक्सपर्ट मीडिया न्यूज)। नवादा पुलिस बल में तैनात...

      देखें Amazing Video: यहां एक अपार्टमेंट बिल्डिंग में बसा है पूरा शहर!

      एक्सपर्ट मीडिया न्यूज डेस्क। Watch Amazing Video: क्या आप...

      Related Articles