दुमका लोकसभा चुनावः हार्स ट्रेडिंग और बीज घोटाला के बीच जंग शुरु

रांची (एक्सपर्ट मीडिया न्यूज)। झारखंड में ईडी की छापामारी के बीच लोकसभा चुनाव अब खुलकर अंगड़ाई लेने लगा है। सभी पार्टी खासकर एनडीए और महागठबंधन से जुडे़ लोग एक दुसरे के खिलाफ खुलकर सामने आ गए हैं।

इसी बीच एक रोचक जुबानी जंग दुमका लोकसभा चुनाव क्षेत्र से सामने आई है। यहां से बतौर चुनाव पूर्व झामुमो छोड़कर भाजपा प्रत्याशी बनी पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की भाभी सीता सोरेन और झामुमो उम्मीदवार नलिन सोरेन के बीच सीधा मुकाबला है। लेकिन दोनों खिलाड़ियों ने अपने खेल की शुरुआत गंभीर आरोप-प्रत्यारोप से शुरु की है, जो आने वाले दिनों में काफी रोचक होने वाला है।

खबरों के अनुसार दुमका लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी सीता सोरेन ने पार्टी चुनाव कार्यालय में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर झामुमो के प्रत्याशी नलिन सोरेन बीज घोटाले के आरोपित बताया और कहा कि एक-एक कर ये सारे लोग जेल जा रहे हैं। जेल भरो अभियान चल रहा है और यह कब तक चलेगा पता नहीं है। तीन साल से जेल जाने का सिलसिला जारी है। इसकी शुरुआत पाकुड़ से शुरुआत हुई है।

सीता ने आगे कहा कि इसी वजह से झामुमो के लोग आज मुंह दिखाने के लायक नहीं हैं। अगर पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन इतने ही अच्छे काम कर रहे थे, तो जेल कैसे चले गए।

इसके बाद सीता सोरेन द्वारा कही गई बातों पर झामुमो प्रत्याशी नलिन सोरेन ने कड़ी प्रतिक्रिया दी और कहा कि सीता सोरेन अनर्गल बयान दे रही हैं। वे खुद राज्यसभा चुनाव में हुए हार्स ट्रेडिंग मामले में आरोपी हैं। उन्हें पहले अपने गिरेबां में झांकना चाहिए। जिसका अपना घर शीशे का हो, उसे दूसरे के घरों पर पत्थर नहीं फेंकना चाहिए।

नलिन सोरेन ने आगे कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जनहित में व्यापक और बड़े फैसले लिए हैं। इससे विरोधी दल भाजपा व इसके लोग बौखला गए हैं। चुनाव भाजपा की जमीन खिसक रही हैं। जमीन खिसकता देख भाजपा नेता अब बौखलाहट में अनर्गल प्रलाप कर रहे हैं।

बकौल नलिन सोरेन, ग्रामीणों इलाकों में पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ अनुचित भ्रम फैलाने की कोशिश करनेवालों को जनता करारा जवाब दे रही है। भाजपा की प्रत्याशी गीता कोड़ा को वहां की जनता ने जवाब दिया है, तो भाजपा बौखला कर इसे झामुमो की साजिश करार देने पर आमादा है। जनता के बीच यह भ्रम फैलाया जा रहा है कि घटना झामुमो के इशारे पर हुई है।

चाईबासा चुनावी झड़पः ग्रामीणों ने गीता कोड़ा समेत 20 भाजपा नेताओं पर दर्ज कराई FIR

आखिर इस दिव्यांग शिक्षक को प्रताड़ित करने का मतलब क्या है?

ACS केके पाठक ने अब EC पर साधा कड़ा निशाना, लिखा…

केके पाठक का तल्ख तेवर बरकरार, गवर्नर को दिखाया ठेंगा, नहीं पहुंचे राजभवन

मनोहर थाना पुलिस ने FIR दर्ज कर गोड्डा सासंद को दी गिरफ्तार करने की चेतावनी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

संबंधित खबरें

ताजा खबरें

सर्वजन खबरें