अन्य
    Tuesday, February 18, 2025
    19 C
    Patna
    अन्य

      पटना जंक्शन से सटे होटल में लगी आग में अबतक 8 लोगों की मौत, दर्जन भर जख्मी

      पटना (एक्सपर्ट मीडिया न्यूज)। बिहार की राजधानी पटना जंक्शन के पास एक होटल में भीषण आग लग गयी। इस घटना के बाद अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आग लगने की सूचना मिलने के बाद पुलिस एवं अग्निशमन विभाग की टीम सक्रिय हुई और आग पर काबू पाने के लिए फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची।

      वहीं घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। होटल के अंदर आग में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया। इस हादसे में अबतक 8 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है और दर्जन भर लोग जख्मी बताए जाते हैं, उनमें कई की हालत नाजुक बनी हुई है।

      खबरों के अनुसार पटना के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत पाल होटल में गुरुवार को आग लगी। घटना की सूचना मिलते ही दमकल की आधा दर्जन से अधिक गाड़ियां आग पर काबू पाने के लिए मौके पर पहुंची। लेकिन आग की लपटें जिस तरह आसमान में उठी, आसपास के भी बिल्डिंग इसकी जद में आ गए।

      वहीं घंटों मशक्कत के बाद हाेटल में लगी आग पर दमकल की टीम ने काबू पाया। रेस्क्यू के लिए भारी संख्या में दमकल की गाड़ी मौके पर भेजी गयी। बताया गया कि जिस वक्त होटल में आग लगी, उस वक्त कई लोग अंदर मौजूद थे। आनन-फानन में क्रेन की मदद से अंदर फंसे लोगों को बाहर निकालने का प्रयास किया गया।

      पटना के होटल पाल में लगी आग में झुलसकर 4 लोगों की मौत मौके पर ही हो गयी। जबकि 4 लोगों ने इलाज के क्रम में दम तोड़ दिया है। वहीं 12 जख्मी को आइसीयू में भर्ती कराया गया है। मृतकों में एक महिला भी है। मृतकों में एक की पहचान कैमूर जिले के रहने वाले दिनेश सिंह के रूप में हुई है जो होटल पाल के ही कर्मचारी थे। जख्मी में एक महिला कोलकाता की है।

      आग लगने की वजह भी सामने नहीं आयी है। प्रशासन व अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर मौजूद रही। एनडीआरएफ की टीम को भी रेस्क्यू के लिए बुलाया गया। होटल के अंदर फंसे लोगों को बाहर निकाला गया।

      इस हादसे में जख्मी कोलकाता की एक महिला के अनुसार उन्हें आग लगने की वजह नहीं मालूम। अचानक कमरे में धुआं भर गया और थोड़ी देर में वह बेहोश हो गई। आग की लपटें इतनी तेजी से फैली की पूरे होटल को अपनी जद में ले लिया। वहीं आसपास की बिल्डिंग भी इसकी चपेट में आयी है।

      चाईबासा चुनावी झड़पः ग्रामीणों ने गीता कोड़ा समेत 20 भाजपा नेताओं पर दर्ज कराई FIR

      आखिर इस दिव्यांग शिक्षक को प्रताड़ित करने का मतलब क्या है?

      ACS केके पाठक ने अब EC पर साधा कड़ा निशाना, लिखा…

      केके पाठक का तल्ख तेवर बरकरार, गवर्नर को दिखाया ठेंगा, नहीं पहुंचे राजभवन

      मनोहर थाना पुलिस ने FIR दर्ज कर गोड्डा सासंद को दी गिरफ्तार करने की चेतावनी

      बिहार के 836 स्कूलों में पीएमश्री योजना लागू, जानें अहम बदलाव

      पटना (एक्सपर्ट मीडिया न्यूज)। बिहार के शिक्षा क्षेत्र में...

      प्रगति यात्रा का आकर्षण बनी मधुरेंद्र की यह कलाकृति, मुख्यमंत्री भी हुए मुरीद

      पटना (एक्सपर्ट मीडिया न्यूज)। बिहार में विकास की नई...

      बिहार भू सर्वे: दूसरे चरण की प्रक्रिया तेज़, शहरी क्षेत्रों में जल्द शुरू होगा कार्रवाई

      पटना (एक्सपर्ट मीडिया न्यूज)। बिहार में ज़मीन सर्वेक्षण (बिहार...

      सुप्रीम कोर्ट ने मुफ्त राशन और पैसा को लेकर राजनीतिक दलों को लताड़ा

      नई दिल्ली (एक्सपर्ट मीडिया न्यूज)। चुनावों से पहले राजनीतिक...

      नासा की चेतावनी: एस्टेरॉयड वाइआर 4 से धरती को खतरा, जानें आशंका!

      नई दिल्ली (एक्सपर्ट मीडिया न्यूज)। अंतरिक्ष में घूमते खतरनाक...

      Topics

      अब इन 6 उत्पाद को मिलेगा जीआई टैग, सबौर कृषि विश्वविद्यालय में खुला सेंटर

      पटना (एक्सपर्ट मीडिया न्यूज)। बिहार के छह विशिष्ट उत्पादों...

      पटना SSP की बड़ी कार्रवाई: 500 केस IEO पर FIR दर्ज करने का आदेश

      पटना (एक्सपर्ट मीडिया न्यूज))। राजधानी पटना में पुलिस प्रशासन...

      गजब! राजधानी पटना के थाना से जब्त वाहन लेकर फरार हुआ शराब माफिया

      पटना (एक्सपर्ट मीडिया न्यूज)। बिहार की राजधानी पटना में...

      Related Articles