अन्य
    Friday, April 26, 2024
    अन्य

      टाटा से बिहार शरीफ जा रही बस रजौली में पलटी, दो महिला की मौत, दर्जन भर जख्मी

      रजौली (एक्सपर्ट मीडिया न्यूज)। बिहार के नवादा में यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। इस हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गयी और दर्जन भर यात्री जख्मी हो गए।

      यह हादसा पटना-रांची एनएच 31 पर रजौली के काराखुट घाटी में जंगल के समीप हुआ है, जहां बस सड़क किनारे पलट गयी।

      इस हादसे में जहां दो महिलाओं की मौत हो गयी वहीं दर्जन से ज्यादा लोग जख्मी हो गए।

      जानकारी के मुताबिक शिव शक्ति ट्रेवल्स की बस झारखंड के टाटा से बिहारशरीफ आ रही थी। इसी दौरान यह घटना हुई।

      मृतक महिला की पहचान नालन्दा जिले के नूरसराय के वीरेंद्र शर्मा की पत्नी कुसुम देवी और दूसरी महिला बिहारशरीफ के मोगल कुआं के मोहम्मद खुर्शीद की पत्नी रुकसाना खातून के रूप में हुई है।

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!