अन्य
    Friday, April 26, 2024
    अन्य

      हैदराबाद से लौटे मजदूरों को चतरा ले जा रही पुलिस एस्कॉर्ट जीप ओरमांझी में पलटी, 1 सिपाही की मौत, दारोगा समेत 5 घायल

      रांची  (एक्सपर्ट मीडिया न्यूज डेस्क)। हैदराबाद से लौटे सभी मजदूरों व छात्रों को हटिया स्टेशन से बस के द्वारा उनके गृह जिला भेजा जाना था।  चतरा से मजदूरों व छात्रों को लेने आई पुलिस की टीम सभी को लेकर करीब रात 1 बजे हटिया स्टेशन से चली।

      सूत्रों के अनुसार घटना शुक्रवार लगभग रात 2 बजे की है, जब ओरमांझी घाटी में पुलिस इनवेडर जीप दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिसमें ASI समेत 5 आरक्षी घायल हो गए।

      ASI समेत गंभीर रूप से घायल तीन आरक्षी को रिम्स रांची लाया गया। जहाँ ड्राइवर दिनेश कुमार को डॉक्टरों ने मृत बताया और गंभीर रूप से घायल ASI और आरक्षी का रिम्स में इलाज चल रहा है। 

      वही तीन घायल आरक्षी को रामगढ़ सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है, इन्हें मामूली चोटें आई है।

      जानकारी के अनुसार हैदराबाद से लौटे चतरा के मजदूरों व छात्रों के लेने आई टीम, सभी छात्रों मजदूरों के लेकर चतरा लौट रही थी।

      इसी क्रम में ओरमांझी घाटी में बस के पीछे जा रही पुलिस टीम की इनवेडर जीप का पिछला टायर ब्रस्ट हो जाने से जीप असंतुलित हो डिवाइडर से टकरा गई।

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!