अन्य
    Wednesday, April 24, 2024
    अन्य

      नालंदा लोजपा जिलाध्यक्ष का शातिर लुटेरा बेटा साथी संग रांची में धराया

      शशि पासवान और गोल्डी दोनों साथ अपराध को अंजाम देते हैं और दोनों अंतरप्रांतीय बैंक लूट कांड गिरोह से जुड़े  बताए जाते हैं। वे सोहसराय कैनरा बैंक लूट कांड में पहले भी जहानाबाद से गिरफ्तार हो चुका है

      बिहारशरीफ (एक्सपर्ट मीडिया न्यूज)।  केन्द्रीय मंत्री रामबिलास पासवान की पार्टी  लोक जनशक्ति पार्टी के जिलाध्यक्ष राजू पासवान का पुत्र शशि पासवान समेत दो युवक को रांची से दबोचा गया है।

      lootereगिरफ्तार दोनों युवक को एक बैंक लूट कांड का आरोपी बताया जा रहा है। उसे नालंदा डीआईयू की टीम ने रांची से गिरफ्तार किया गया है।

      लोक जनशक्ति पार्टी के जिलाध्यक्ष राजू पासवान का पुत्र शशि पासवान के बारे में बताया जाता है कि वह कई अन्य गंभीर मामलों में फरार चल रहा था, जोकि नूरसराय के बृजपुर गांव का निवासी है और वर्तमान में बिहार शरीफ नगर के रामचन्द्रपुर मोहल्ले में रह रहा था।

      शशि पासवान के साथ पकड़ाया दूसरा युवक बिहार शरीफ नगर के गढ़पर निवासी प्रभात कुमार सिंह का पुत्र गोल्डी बताया जा रहा है।

      कहा जाता है कि दिसंबर, 2019  में राजगीर व एकंगरसराय ग्रामीण बैंक लूट कांड में इसकी गिरफ्तारी हुई थी। सबसे पहले इसका नाम सोहसराय केनरा बैंक लूट कांड में आया था।

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!