अन्य
    Wednesday, April 24, 2024
    अन्य

      नालंदाः तीन दिनों बाद मिला एक और कोरोना पॉजिटिव, फिर मचा हड़कंप

      बिहारशरीफ (डॉ. अरुण कुमार मयंक)। नालंदा जिला में तीन दिनों से कोई कोरोना पॉजिटिव नहीं मिला था। इस राहत के बाद आज फिर कोरोना का मरीज मिला है। इसके बाद फिर हड़कम्प मच गया है। अब जिले में कोरोना मरीजों की कुल संख्या बढ़कर 36 हो गई है।

      nlanda corona bihar 2
      बिहारशरीफ के बीड़ी श्रमिक अस्पताल में बना क्वारंटाइन सेन्टर….

      स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव की ट्वीट के मुताबिक नालंदा जिला में एक 30 साल का युवक कोरोना पॉजिटिव पाया गया है।

      वह छबीलापुर थाना के करमूबिगहा गांव का रहने वाला है। वह युवक कानपुर से लौटकर गांव आया था।

      इस प्रकार नालंदा जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 36 हो गई है।

      इनमें से कल कुल 18 लोगों को लगातार दूसरे जांच रिपोर्ट में निगेटिव पाये जाने पर डिस्चार्ज किया गया है।

      बिहारशरीफ के होटल अजंता से 11 तथा NMCH से 7 लोग डिस्चार्ज हुए है। इस प्रकार अब तक कुल 25 लोग रिकवर कर चुके है। वर्तमान में मात्र 11 लोग एक्टिव हैं।

      इन एक्टिव मरीजों में एक अस्थावां और एक छबीलापुर का है। बाकी 9 मरीज बिहारशरीफ के रहने वाले हैं।

      नालन्दा जिला के जिन 25 मरीजों को अब तक डिस्चार्ज किया गया है, उन्हें होम क्वारंटाइन कर दिया है।

      यानि अगले 14 दिनों तक वे अपने घर में ही रहेंगे, घर से बाहर नहीं निकलेंगे।

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!