अन्य
    Friday, April 26, 2024
    अन्य

      EC के निर्देश पर हटाई गई लिपि सिंह, रतन किशोर झा बने बाढ़ DSP

      ” IPS लिपि सिंह जदयू के महासचिव आरसीपी सिंह की बेटी है। एएसपी लिपि सिंह के खिलाफ मुंगेर लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी नीलम देवी ने चुनाव आयोग से शिकायत की थी……”

      पटना (एक्सपर्ट मीडिया न्यूज)। चुनाव आयोग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बाढ़ एएसपी लिपि सिंह का ट्रांसफर कर दिया गया है। लिपि सिंह के खिलाफ शिकायत मिलने के बाद ही चुनाव आयोग ने कार्रवाई की है।

      चुनाव आयोग के निर्देश पर लिपि सिंह को बाढ़ एएसपी से हटाकर सहायक पुलिस अधीक्षक आतंकवाद निरोधक दस्ता पटना के पद पर पदस्थापित किया गया है।

      वहीं एएसपी लिपि सिंह की जगह रतन किशोर झा को बाढ़ डीएसपी बनाया गया है। इस संबंध में गृह विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है।

      बता दें कि लिपि सिंह जदयू के महासचिव आरसीपी सिंह की बेटी है। एएसपी लिपि सिंह के खिलाफ मुंगेर लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी नीलम देवी ने चुनाव आयोग से शिकायत की थी। इसके बाद चुनाव आयोग ने लिपि सिंह को बाढ़ से हटा दिया है।

      लिपि सिंह के ऊपर अनंत सिंह के करीबियों को जान बुझ कर परेशान करने का आरोप लग रहा था। कई दिनों से इस बात की चर्चा थी की उनपर कारवाई की गई है, लेकिन आधिकारिक तौर पर आज गृह विभाग ने हटाने की अधिसूचना जारी कर दी।

      दरअसल, मुंगेर से कांग्रेस उम्मीदवार नीलम देवी ने कहा था कि बाढ़ अनुमंडल एएसपी लिपि सिंह जद(यू) सांसद आरसीपी सिंह की बेटी है और मोकामा थानाध्यक्ष राजेश रंजन जदयू प्रत्याशी राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह के रिश्तेदार बताए जाते हैं।

      एएसपी एवं मोकामा थानाध्यक्ष दोनों मिलकर हमारे समर्थकों को चुनाव प्रचार करने तथा हमारे वोटरों को काफी तबाह कर रहे हैं, जो आदर्श आचार संहिता के अनुकूल नहीं है।

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!