अन्य
    Friday, April 26, 2024
    अन्य

      राजगीर वीरायतन के मेगा कैंप में मरीजों का उमड़ रहा सैलाव

      एक्सपर्ट मीडिया न्यूज (राम विलास)। वीरायतन में आयोजित निशुल्क मेगा आई एवं डेंटल कैंप के पांचवें दिन भी मरीजों की काफी भीड़ लगी रही।

      इस कैंप के दौरान अब तक 4585 लोगों की आंख की चिकित्सा, 850 मरीजों की आंख का सफल सर्जरी और 602 मरीजों की दाँत  की चिकित्सा की गयी  है।

      रविवार को आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ वर्धमान आयुर्विज्ञान संस्थान पावापुरी के प्राचार्य डॉक्टर जे के दास एवं कैलाश नाथ झा ने  संयुक्त रुप से दीप प्रज्वलित कर किया। 

      डॉ दास ने आचार्य श्री चंदना जी की दीर्घायु होने की कामना करते हुए का कि वीरायतन ने जो मानव सेवा का बीड़ा उठाया है। उसमें वह उनके साथ हैं।

      देश की पहली महिला जैन आचार्य  श्री चंदना जी महाराज ने मरीजों को नशा मुक्त जीवन जीने, शाकाहार भोजन ग्रहण करने का संकल्प दिलाया।

      उन्होंने  सबो से शांति और सौहार्द के साथ व्यवहारिकता बनाए रखने की अपील की। उन्होंने बच्चों में अच्छे संस्कार देने की बात कहते हुए कहा कि जब सभी जगह शांति, अमन चैन और प्रेम भाईचारा रहेगी तेरी बिहार का पुनः  गौरवान्वित होगा।

      इस अवसर पर साध्वी डॉ  संप्रज्ञा जी,  साध्वी डॉक्टर शिल्पी जी, साध्वी शुभम् जी, साध्वी संघमित्रा जी, साध्वी रोहिणी जी, प्रबंधक अंजनी कुमार एवं देश दुनिया से आए प्रमुख लोग उपस्थित थे।

      प्रबंधक अंजनी कुमार ने बताया कि सभी मरीजों को निशुल्क कंबल, साड़ी, लुंगी, स्टील बर्तन सेट एवं भोजन के दो पैकेट उपहार स्वरूप विदाई के रूप में दी गई है।

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!