अन्य
    Saturday, April 27, 2024
    अन्य

      नगरनौसा में चला गढ्ढा खोदो अभियान

      nagarnaussa news 2नगरनौसा, नालंदा । नगरनौसा प्रखंड के कैला पंचायत अंतर्गत मनसिंगपुर व महमदपुर गांव में शौचालय निर्माण को गति देने एवं शौच मुक्त अभियान के प्रति व्यापक जन जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से शनिवार के दिन बीडीओ अरबिंद कुमार के नेतृत्व में गढ्ढा खोदो अभियान चलाया गया।

      गढ्ढा खोदो अभियान जिलाधिकारी डॉक्टर त्यागराज एमएस के निर्देश पर शौचालय  बनाने को लेकर चलाया जा रहा है। इस कार्यक्रम में प्रखंड के सभी अधिकारियों ने भाग लिया। गढ्ढा खोदो अभियान के तहत  दोनों गांव मिला। करीब तीन दर्जन से अधिक गड्डा खोदा गया।

      इस बात की जनकारी देते हुए आवास सुपरवाइजर बिजेंद्र कुमार ने बताया कि जिलाधिकारी डा. त्यागराज एमएस के निर्देश पर प्रखंड विकास पदाधिकारी अरविंद कुमार के नेतृत्व में शौचालय  बनाने को लेकर गढ्ढा खोदो अभियान चलाया जा रहा हैं।  इस कार्यक्रम में प्रखंड के सभी अधिकारियों ने भाग लिया। खोदे गए गढ्ढा में शौचालय की टंकी का निर्माण किया जायेगा एवं शौचालय को पूर्ण रूप दिया जायेगा।

      उन्होंने बताया कि आगामी दो अक्टूबर को पूरा प्रखंड खुले में शौच मुक्त घोषित किया जाना हैं। इसके लिए निर्मल नालंदा अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत समाज के सभी वर्गो का सहयोग लेकर घर-घर शौचालय बनाना है।

      गढ्ढा खोदो अभियान के बाद मध्य विद्यालय महमदपुर में केला पंचायत को जल्द से जल्द ओडीएफ घोषित करने को लेकर समीक्षा बैठक भी किया गया। समीक्षा बैठक के दौरान उपस्थित सभी अधिकारियों जनप्रतनिधि एवं ग्रामीणों ने अपना सुझाव दिया। मौके पर अंचलाधिकारी कुमार विमल प्रकाश, बीपीएम नितेश कुमार सहित प्रखंड के सभी पदाधिकारियों के साथ दर्जनों ग्रामीण उपस्थित थे।

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!