अन्य
    Friday, April 26, 2024
    अन्य

      गिरियक थाना के पावा पईन से युवती का शव बरामद, हत्या की आशंका

      pawa crime1गिरियक,नालन्दा (निसार)। थाना क्षेत्र के रायफल मोड़ से पावा जाने वाली मार्ग में सड़क के किनारे पईन से पुलिस ने एक अज्ञात 20 वर्षीय युवती का शव बरामद किया है।

      ग्रामीणों एवं पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया से लगता है कि युवती को जहर देकर हत्या कर दी गयी है और साक्ष्य मिटाने को लेकर अहले सुबह शव फेंक दिया गया है। बहरहाल पुलिस भी इस बारे में जांच के बाद स्पष्ट होने की बात कह रही है।

      मिली जानकारी के अनुसार पावा गाँव के लोग जब अहले सुबह खेत कि ओर निकले तो लड़की का शव देखकर इस बात कि सूचना स्थानीय सहायक थाना पावापुरी को दिया। वहीँ शव मिलने की खबर पुरे क्षेत्र में आग की तरह फ़ैल गई।

      इधर शव मिलने के खबर पाकर घटना स्थल पर राजगीर डी एस पी संजय कुमार घटना स्थल पर पहुंचकर घटना स्थल का जायजा लिए और इस सम्बन्ध में विशेष जानकरी के लिए ग्रामीणों से भी बातचीत किये।

      मामले की तहकीकात करते हुए पुलिस उपाधीक्षक संजय कुमार ने बताया कि फिलहाल शव को देखने से प्रतीत होता है कि उक्त युवती को जहर देकर मार दिया गया है और साक्ष्य छुपाने के लिए लाश को इधर फेंक दिया गया है।

      इस घटना की खबर मिलने के बाद पुलिस निरीक्षक सुनील कुमार, गिरियक थाना अध्यक्ष नंदकिशोर सिंह, पावापुरी थाना के थाना अध्यक्ष राजेश कुमार, दीपनगर थाना के सुनील कुमार सिंह भी दल बल के साथ सभी घटना स्थल पर पहुंचकर कर मामले की जाँच में जुट गये।

      साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बिहारशरीफ भेज दिया। घटना स्थल पर पहुंचे पुलिस उपाधीक्षक संजय कुमार ने स्थानीय थाना को गस्ती दल को और चुस्त दुरुस्त कनरे का निर्देश दिए।

      इधर ग्रामीणों ने बताया कि इस मार्ग में अक्सर इस तरह की घटनाएं होते रहती है। एक माह पूर्व भी इस मार्ग पर छीन छोर की घटनाये हुईं थीं।

      हालाँकि ग्रामीणों ने पुलिस द्वारा गस्ती से संतुष्टि व्यक्त करते हुए कहा कि पास में रहे मंदिर की आड़ में अपराधी द्वारा घटनाएँ होने का कारण भी हो सकता है।

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!