अन्य
    Friday, April 26, 2024
    अन्य

      गलत मोदी आहार बांटने के मामले में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर यूं फंसे भाजपाई

      वैसे एक गलती को छुपाने के लिए भाजपाई लगातार गलती पर गलती किए चले जा रहे हैं, लेकिन इसी गलती को छुपाने के चक्कर में उन्होंने प्रशासन को कानून के उल्लंघन का प्रमाण भी दे दिया

      सरायकेला (एक्सपर्ट मीडिया न्यूज)। सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र के वार्ड 29 के मामले को लेकर भाजपा नेता स्वप्निल सिंह एवं आरआईटी मंडल अध्यक्ष मनोज तिवारी प्रेस कॉन्फ्रेंस कर खुद आपदा अधिनियम 188 का उल्लंघन मामले में फंस सकते हैं।

      adityapur bjp pm modi aahar scandle 1क्योंकि इनके द्वारा महावीर नगर में 22 तारीख को खाना बांटने का परमिशन जिला प्रशासन से नहीं लिया गया था। इसकी पुष्टि आरआईटी थाना एवं एसडीओ ने कर दी है।

      वैसे प्रेस कॉन्फ्रेंस में जिस कंटेनर में खाना देने की बात कही जा रही है वह कंटेनर भोजन प्राप्त लोगों से भिन्न है इसके भी प्रमाण हमारे पास उपलब्ध हैं। हालांकि पूरे मामले की जांच एसडीओ द्वारा किए जाने की जिम्मेवारी गम्हरिया सीओ को सौंपी गई है।

      अब देखना यह है कि मामले पर जांच कब शुरू होता है और रिपोर्ट कब तक आती है। हालांकि भाजपाइयों के इस करतूत से स्थानीय जनमानस में काफी आक्रोश है। इसके अलावा क्षेत्र में राजनीतिक बहस भी छिड़ गया है।

      हालांकि इस दौरान भाजपाइयों द्वारा महावीर नगर वासियों को काफी मनाने का प्रयास किया गया। और वहां बस्ती वासियों में फूट डालने का भी काम किया गया। साथ ही झुमुक लाल पर भी बयान बदलने का दबाव बनाया गया, लेकिन हमारे पास इन सब के पुख्ता प्रमाण उपलब्ध है।

      जांच अधिकारी चाहे तो हमसे सभी प्रमाण ले सकते हैं। वैसे पार्टी आलाकमान अब तक पूरे मामले में चुप्पी साध रखी है, जिससे इन नेताओं को और बल मिल रहा है। एक तरफ पीएम मोदी देश को बचाने में लगे हैं। गरीबों की सेवा करने का आह्वान कर रहे हैं। और उनके नाम पर ये भाजपाई घटिया स्तर की राजनीति कर रहे हैं।

      ऐसे में पार्टी आलाकमान आखिर किसके दबाव में इन नेताओं पर कोई कार्रवाई नहीं कर रही है यह समझ से परे है। वैसे आरआईटी मंडल अध्यक्ष मनोज तिवारी ने साफ कर दिया है कि मोदी आहार क्षेत्र में बंद किया जा चुका है।

      इसका मतलब साफ है कि इन्होंने नियम कानून को ताक पर रखकर महावीर नगर में खाना बांटा है। अब प्रशासन इस पर क्या कार्रवाई करती है ये तो प्रशासन ही जाने।

      ? देखिए वीडीयो कि कैसे आरआईटी मंडल भाजपा अध्यक्ष प्रेस कॉन्फ्रेंस कर क्लियर किया कि मोदी आहार 29 मार्च से 17 दिन तक बंटा… ?

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!