अन्य
    Tuesday, April 30, 2024
    अन्य

      वरिष्ठ पत्रकार रजत गुप्ता की अर्द्धांग्नि रविन्द्र कौर का निधन

      रांची। रांची से प्रकाशित हिन्दी दैनिक राष्ट्रीय खबर हमारी नजर के संपादक सह झारखंड वरिष्ठ पत्रकार सह जेयूजे के प्रदेश अध्यक्ष रजत कुमार गुप्ता की धर्मपत्नी रविंदर कौर गुप्ता का निधन हो गया। वे 51 वर्ष की थीं। उन्होंने रांची के ऑर्किड हॉस्पिटल में शुक्रवार को तड़के 3 बजकर 40 मिनट पर अंतिम सांस ली। वह पिछले 7 माह से बीमार थीं। उनकी दोनों किडनी फेल हो गयी थी। गत मई माह से वे डायलिसिस पर थीं।

      रविंदर कौर गुप्ता भी पत्रकार थीं। उनका कार्यक्षेत्र मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा में था। उनके घर में लगातार साहित्यिक गोष्ठियां हुआ करती थीं। निधन के बाद पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए थड़पखना स्थित उनके निवास पर लाया गया। जहां बड़ी संख्या में परिजनों, रिश्तेदारों और शुभचिंतकों ने अंतिम दर्शन किया और श्रद्धांजलि दी। लोगों के अंतिम दर्शन के बाद अंतिम यात्रा शुरू हुई, जिसमें रांची की विभिन्न वर्गों के लोगों और विभिन्न क्षेत्रों की हस्तियों ने हिस्सा लिया। हरमू मुक्तिधाम में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच अंत्येष्टि की गई। रजत कुमार गुप्ता ने उन्हें मुखाग्नि दी।

      रजत कुमार गुप्ता की जीवनसंगिनी रविन्दर कौर गुप्ता के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का तांता लगा हुआ है। शुक्रवार को प्रात: जैसे ही निधन की खबर मिली वैसे ही लोगों ने सोशल मीडिया और दूरभाष के माध्यम से अपनी अपनी संवेदनाएं व्यक्त की।

      शोक व्यक्त करने वालों में एनयूजे के राष्ट्रीय अध्यक्ष रासबिहारी, महासचिव रतन दीक्षित, डॉ एनके त्रिखा, जेयूजे के महासचिव शिव कुमार अग्रवाल, कार्यकारी अध्यक्ष राजीव नयनम, उपाध्यक्ष संजय समर, नागेंद्र शर्मा, कोषाध्यक्ष जगदीश सिंह समेत देश के विभिन्न राज्यों व प्रदेश के विभिन्न जिलों के पत्रकार शामिल हैं। सभी लोगों ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति के साथ साथ परिजनों को कष्ट सहन करने और साहस प्रदान करने को क्षमता प्रदान करने की प्रार्थना की है।

      रविंदर कौर गुप्ता के निधन पर शोक संवेदनाओं का तांता

      हिन्दी दैनिक राष्ट्रीय खबर हमारी नजर के संपादक रजत कुमार गुप्ता की धर्मपत्नी रविंदर कौर गुप्ता के निधन पर झारखंड समेत कई राज्यों के पत्रकारों, शुभेच्छुओं ने संवेदना जतायी है।

      भवनाथपुर के विधायक भानु प्रताप शाही ने रविन्दर कौर गुप्ता के निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त की है। अपने संदेश में शाही ने कहा कि वे इस दु:ख की बेला में शोक संतप्त परिवार के साथ हैं। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और परिजनों को कष्ट सहन करने की क्षमता प्रदान करने की प्रार्थना की है।

      मध्यप्रदेश राज्य सूचना आयोग के सूचना आयुक्त आत्मदीप, एनयूजे के पूर्व महासचिव प्रसन्न मोहंती, राजनामा.कॉम के संचालक-संपादक मुकेश भारतीय,  नई दिल्ली के मनोहर सिंह, सीमा किरण, मनमोहन लोहानी, पीबी वर्मा, प्रमोद सैनी, राजजस्थान के ललित शर्मा, उत्तर प्रदेश के राजीव अग्निहोत्री, रमेश चंद्र जैन, अनिल अग्रवाल, जम्मू कश्मीर के फैजुल हक, इंदौर से ओम प्रकाश फरकिया, जेयूजे के सचिव भीष्म सिंह के अलावा किशुन प्रसाद, मनोज मिश्रा, प्रदीप अग्रवाल, सह सचिव कयूम खां, जावेद अख्तर, रमेश सिंह, रणधीर कुमार सिंह, संगठन मंत्री धीरेन्द्र चौबे के अलावा विनोद विश्वकर्मा, आशीष डे, राजेश पांडे, शरद भक्त, कैलाश यादव, उमेश प्रताप, सत्येंद्र मित्तल, बृजेश तिवारी, जितेंद्र सिंह, सतीश शाहदेव, अवनी कुमार (लोहरदगा), साहेव अली (गुमला), अजय प्रसाद (धनबाद), सतीश शर्मा, दुर्गा बड़ाईक (खूंटी), आकाश शर्मा, प्रदीप बर्मन (रामगढ़), ओम प्रकाश सिंह, मुक्तिनाथ गिरी, कमलाकांत तिवारी (रांची), कैशर अली (लातेहार), दिलीप बनर्जी, अनंत विजय मिश्र (चाईबासा), बसंत कुमार साहू, चंदन कुमार, पिनाकी रंजन (सरायकेला खरसावां), अरुण सिंह (जमशेदपुर), अमित कुमार साहू, विवेक कुमार सिंह (सिमडेगा), परमानंद वर्णवाल (कोडरमा), प्रमोद कुमार, सुदामा प्रसाद (चाईबासा) ने अपनी शांक संवेदना व्यक्त की है।

      दाह संस्कार में कई लोग हुए शामिल

      रविंदर कौर गुप्ता के निधन की खबर सुनते ही काफी संख्या में लोग उनके थड़पखना स्थित आवास पर पहुंचे। वहां से शव यात्रा के साथ हरमु मुक्ति धाम तक गये। दाह संस्कार में हरमू मुक्ति धाम में काफी संख्या में लोग शामिल हुए। उनमें वरिष्ठ पत्रकार ओम रंजन मालवीय, संदीप कमल, अविनाश ठाकुर, शफीक अंसारी, पंकज मिश्र, मनोज शरण, विनोद सरावगी, विजय सरावगी, सुरजीत कुमार, दीपक कुमार सोनी, विनय वर्मा, नागेन्द्र सिन्हा, कृष्णा वर्मा, संजय समर, आनंद कुमार, बसंत मित्तल, वेद प्रकाश, रवि शर्मा, प्रमोद जायसवाल, प्रकाश सहाय, वरुण राय, उमाकांत महतो, जावेद अख्तर, संदीप (नाड़ू दा), श्यामल, गौतम दास, विनोद कुमार सिंह उर्फ बब्लू, शिव कुमार अग्रवाल, संदीप मिश्रा, विजय बहादुर, योगेन्द्र कुमार, निखिल कुमार, अभिषेक सिन्हा, नितेश रंजन, ललन कुमार पांडेय, नंद किशोर मुरलीधर, अमरकांत, संजय कुमार मोनी, सतोष सिंह, सीसीएल के दीपक कुमार, मानस, सीपीआई के महासचिव केडी सिंह समेत काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

      राष्ट्रीय खबर कार्यालय में श्रद्धांजलि

      रविंदर कौर गुप्ता के निधन की सूचना जैसे ही मिली, हिन्दी दैनिक राष्ट्रीय खबर हमारी नजर कार्यालय के कर्मचारी एवं अखबार से जुड़े तमाम पत्रकार शोक में डूब गये। अखबार के रांची स्थित कार्यालय में एक शोकसभा का आयोजन किया गया, जिसमें दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। उसमें दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गयी। शोक सभा में उपेन्द्र पांडेय, आदित्य चटर्जी, दीपेन मुखर्जी, रीना मुखर्जी, सुभाष शेखर, अक्षय तिवारी, संजीव कुमार, राजेश सिंह, देवानंद पाठक, अमित कुमार सिंह, छवि वर्मा, मनोज सिंह, नीरज नयन चौधरी, बुलंद अख्तर, प्रशांत झा, नागेन्द्र कुमार, संजय मुखर्जी, अभिषेक कुमार, दीपक कौशिक, मुन्ना कौशिक, नसीम अख्तर, मो. शमशुल हक, अभय सिंह, गुलाम फरीद आदि शामिल हुए।

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!