आधी आबादीचुनाव डेस्कदेशबिग ब्रेकिंगराजनीति

झामुमो अध्यक्ष शिबू सोरेन ने कल्पना सोरेन को सौंपा पार्टी सिंबल

रांची (एक्सपर्ट मीडिया न्यूज)। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन झारखंड मुक्ति मोर्चा की ओर से गांडेय में हो रहे उपचुनाव में पार्टी उम्मीदवार है। उन्हें आज झामुमो के केंद्रीय अध्यक्ष शिबू सोरेन (ससुर) ने कल्पना सोरेन (बहू) को पार्टी का सिंबल दिया।

कल्पना सोरेन कल सोमवार को अपना नामांकन दाखिल करेंगी। इस मौके पर झारखंड के मु्यमंत्री चंपाई सोरेन के आलावे पार्टी के प्रायः सभी वरीय नेता भी मौजूद रहेंगे।

बता दें कि गांडेय सीट पर सरफराज अहमद के इस्तीफे की वजह से उपचुनाव हो रहा है। सरफराज ने 31 दिसंबर को अचानक गांडेय सीट से इस्तीफा दे दिया था। उस समय से तय माना जा रहा था कि गांडेय से कल्पना सोरेन को चुनाव लड़ना है, इसलिए उन्होने इस्तीफा दे दिया है।

कल्पना सोरेन झारखंड की मुख्यमंत्री बनेंगी। इसको लेकर भी इस इस्तीफे को जोड़ा जा रहा था। ईडी द्वारा हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी होने की स्थिति में कल्पना को मुख्यमंत्री बनाया जा सकता है। ऐसे कयास लगाये जा रहे थे। लेकिन हेमंत सोरेन के इस्तीफे के बाद चंपाई सोरेन को मुख्यमंत्री बनाया गया और सरफराज अहमद राज्यसभा के सांसद बनाये गए।

वहीं, गांडेय उपचुनाव में नामांकन भरने से पहले कल्पना सोरेन ने जेएमएम अध्यक्ष शिबू सोरेन के हाथों पार्टी का सिंबल और आशीर्वाद लिया। इसके बाद कल्पना ने सोशल मीडिया ट्वीटर X प्लेटफॉम एक्स पर अपनी भावनाओं को रखते हुए लिखा कि झारखण्ड मुक्ति मोर्चा अध्यक्ष आदरणीय बाबा दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी द्वारा मुझे गांडेय विधानसभा उपचुनाव लड़ने का निर्देश दिया गया है। उपचुनाव हेतु झामुमो के तीर-कमान की शक्ति के साथ कल नामांकन पत्र दाखिल करने से पूर्व आज आदरणीय बाबा, मां और दीदी का आशीर्वाद लिया।

चाईबासा चुनावी झड़पः ग्रामीणों ने गीता कोड़ा समेत 20 भाजपा नेताओं पर दर्ज कराई FIR

आखिर इस दिव्यांग शिक्षक को प्रताड़ित करने का मतलब क्या है?

ACS केके पाठक ने अब EC पर साधा कड़ा निशाना, लिखा…

केके पाठक का तल्ख तेवर बरकरार, गवर्नर को दिखाया ठेंगा, नहीं पहुंचे राजभवन

मनोहर थाना पुलिस ने FIR दर्ज कर गोड्डा सासंद को दी गिरफ्तार करने की चेतावनी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!