अन्य
    Saturday, April 27, 2024
    अन्य

      मदर टेरेसा ट्रस्ट यौन शोषण मामले के सारे कुकर्मी सिंगरौली में धराए

      जमशेदपुर (एक्सपर्ट मीडिया न्यूज)। जमशेदपुर के टेल्को स्थित मदर टेरेसा वेलफेयर ट्रस्ट के संचालक हरपाल सिंह थापर और सीडब्ल्यूसी की अध्यक्ष पुष्पा रानी तिर्की के अलावा ट्रस्ट की वार्डन गीता देवी और उसके बेटे आदित्य सिंह को पुलिस जमशेदपुर लेकर पहुंची। उनके साथ वार्डन गीता देवी की बेटी भी शामिल थी

      सभी आरोपी को बिरसानगर थाना पुलिस ने पूछताछ करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इस मामले में सह आरोपी गीता कौर और उनके बेटे आदित्य सिंह की गिरफ्तारी की आधिकारिक जानकारी सिटी एसपी सुभाष चंद्र जाट ने प्रेस वार्ता में दी।

      बता दें कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसएसपी ने एएसपी नगर कुमार गौरव के नेतृत्व में टीम का गठन किया था। इस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में स्थित माला नामक स्थान से छापेमारी कर चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया।

      उन्होंने बताया कि विगत 6 जून 2021 को 5 लोगों के खिलाफ भारतीय दंड विधान की धारा 354/354 (d)/323/34 व पोस्को एक्ट में मामला दर्ज किया गया था. जिसमें 5 लोगों हरपाल सिंह थापर, उनकी पत्नी पुष्पा रानी तिर्की, केयर टेकर गीता कौर उसका बेटा आदित्य सिंह और टोनी सिंह को आरोपी बनाया गया था।

      गिरफ्तारी के बाद सभी को सिंगरौली की अदालत में प्रस्तुत किया गया और वहां से ट्रांजिट रिमांड पर जमशेदपुर लाया गया है। सभी को कोरोना टेस्ट के बाद जेल भेजने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!