पूर्व मुख्यमंत्री के साली का राजगीर में बनेगा पक्का घर

0
887

राजगीर (एक्सपर्ट मीडिया न्यूज नेटवर्क)।प्रधानमंत्री सबके लिए आवास’ योजना के तहत राजगीर नगर पंचायत  कार्यालय में  नगर कार्यपालक पदाधिकारी प्रथमा पुष्पांकर ने 22 गरीब परिवारों के बीच आवास निर्माण का कार्यादेश वितरण किया..

rajgir news 3आवास योजना कार्यादेश वितरण  की सबसे खास बात यह रही कि बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के साली का घर भी अब सरकार के आवास योजना के तहत बनेगा।

कार्यपालक पदाधिकारी वार्ड संख्या 7 की  पार्षद अंजलि कुमारी, नगर प्रबन्धक राजमणि गुप्ता की उपस्थिति में पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के साढ़ू महेंद्र राजवंशी, पतोहू आशा देवी, शोभा देवी के साथ नगर के कुल 22 लोगो को पीएम आवास योजना से मकान निर्माण का कार्यादेश वितरित किया गया।

विदित हो कि पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी की साली अकली देवी वार्ड संख्या 7 के चकपर गांव में महेंद्र राजवंशी के घर ब्याह हुआ था। गरीब मजदूर  परिवार में खपड़े के मकान में लंबे समय तक जीवन व्यतीत करने के बाद इन परिवार के चेहरे पर काफी खुशी की झलक देखने को मिली।

rajgir news 1वार्ड संख्या 7के पार्षद अंजलि कुमारी ने बताया कि उनके वार्ड क्षेत्र के कुल 10 लोगो को  वर्तमान में आवास् योजना की स्वीकृति के बाद कार्यादेश मिला है, जिनमें महेंद्र राजवंशी, शोभा देवी, आशा देवी, रेखा देवी, मुन्ना प्रसाद, संजय कुमार, श्रीकांत कुमार, श्याम किशोर प्रसाद, सियाराम सिंह, गीता देवी शामिल हैं।

कार्यपालक पदाधिकारी प्रथमा पुष्पांकर ने बताया कि शहर के गरीब परिवारों को आवास योजना के तहत कार्यादेश जारी कर अतिशीघ्र मकान निर्माण करने को कहा गया है। सरकार के द्वारा शहरी गरीबों को इस योजना के तहत दो लाख रुपये की राशि तीन किस्तो में दी जा रही है।

उन्होंने कहा कि शहर में जितने भी आवास योजना के लंबित मामले हैं, सभी का शीघ्र निपटारा कर गरीबों के फुस, करकट और खपड़े के मकान को पक्का बनाने का कार्य लगातार चल रहा है।  लौकडॉन के बाद अनलॉक होते ही  युद्धस्तर पर कार्य को पूरा किया जा रहा है।

इस कार्यादेश वितरण में नगर प्रबंधक राजमणि गुप्ता, पार्षद प्रतिनिधि जामा सिंह, आवास सहायक रविशंकर, वार्ड जमादार संजय रंजन सहित नगर कार्यालय के अन्य कर्मी उपस्थित थे।