अन्य
    Tuesday, April 30, 2024
    अन्य

      नालंदाः डॉक्टर की गोली मारकर दिनदहाड़े हत्या

      एक्सपर्ट मीडिया न्यूज डेस्क। नालंदा में अपराधी बेलगाम हैं। आज तड़के जेडीयू के पूर्व विधायक के डॉक्टर दामाद की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वाइक सवार अपराधियों ने डॉक्टर को गोलियों से भूनकर फरार हो गए…

      खबर है कि हरनौत के गोखुलपुर मठ स्थित अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ केंद्र में प्रतिनियुक्त डॉक्टर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। डॉक्टर को रहुई के मुस्तफापुर के पास बदमाशों ने सीने में चार गोली मारी। वारदात को अंजाम देकर आरोपित फरार हो गए। मृतक की पहचान डॉ. प्रियरंजन कुमार प्रियदर्शी के रूप में हुई है।nalanda dr murder 2

      डॉ. प्रियरंजन कुमार प्रियदर्शी मूलतः नूरसराय प्रखंड के नेसरा गांव के बाशिंदे थे। उनकी मूल पदस्थापना हरनौत के गोनावां एपीएचसी में थी। 

      वारदात के बाद डॉ. प्रियरंजन का शव रहुई थाने रखा गया। उसके बाद पुलिस पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। हत्या क्यों की गई? ये अभी साफ नहीं हो सका है।

      पुलिस मामले की छानबीन करने में जुट गई है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसी कैमरे की फुटेज खंगाली जा रही है।

      कहा जाता है कि डॉ. प्रियरंजन कुमार प्रियदर्शी हरनौत के गोखुलपुर मठ स्थित अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ केन्द्र में प्रतिनियुक्त थे। गुरुवार की सुबह वे अपने घर से बाइक पर सवार होकर अस्पताल जाने के लिए निकले थे।

      बताया जाता है कि वे जैसे ही रहुई के मुस्तफापुर के पास पहुंचे कि बाइक सवार अपराधियों ने उन्हें घेर लिया। इसके पहले कि डॉ. प्रियरंजन कुछ समझ पाते उनके सीने में ताबड़तोड़ चार गोली मार दी।

      गोली लगने से डॉ. प्रियरंजन की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देकर अपराधी फरार हो गए। डॉ. प्रियदर्शी  की दिनदहाड़े हत्या के बाद समूचे क्षेत्र में दहशत फैल गई है।nalanda dr murder 3

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!