एक्सपर्ट मीडिया न्यूज डेस्क। कोरोना का खौफ लोगों में इस कदर हो गया है कि वे बाहर से आने वाले अपने रिश्तेदारों को भी घर में प्रवेश नहीं दे रहे हैं।
झारखंड प्रदेश के गिरिडीह जिले के जमुआ एवं देवरी प्रखंड में दिल्ली से लौटी एक गर्भवती महिला को न तो उसके ससुराल वाले घर में एंट्री दे रहे हैं और न ही मायके वाले।
दोनों जगहों पर महिला को दो टूक कह दिया गया कि पहले कोरोना वायरस की जांच कराओ, तभी एंट्री मिलेगी।
उक्त महिला को लेकर उसका पति भटक रहा है। स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। जमुआ प्रखंड की यह महिला अपने पति के साथ दिल्ली में रह रही है। कोरोना वायरस फैलने के बाद पति-पत्नी रविवार सुबह दिल्ली से अपने घर लौटे।
घर वालों को जैसे ही पता चला कि महिला को सर्दी-जुकाम है, उसे अंदर जाने नहीं दिया गया। इसके बाद महिला अपने पति के साथ अपना मायके, जो देवरी प्रखंड के चिकनाडीह पंचायत में है, वहां पहुंची।
मायके वालों ने भी उसे घर में रखने से इनकार कर दिया।