अन्य
    Saturday, April 27, 2024
    अन्य

      जल्लादों ने बक्सर में युवती संग गैंगरेप बाद उसे गोली मार जलाया

      एक्सपर्ट मीडिया न्यूज। बिहार के बक्सर जिले से दिल दहला देने वाली शर्मनाक खबर आ रही है। वहां बदमाशों ने हैवानियत की हद पार कर दी है। एक युवती के साथ पहले  गैंगरेप किया और उसके बाद उसे गोली मार दी और उसके शव को जला दिया है। पुलिस ने अधजली शव बरामद कर मामले की पड़ताल में जुटी है।

      खबर है कि युवती के साथ गैंगरेप करने के बाद अपराधियों ने उसे गोली मारकर हत्या कर दी गई। साक्ष्य मिटाने के लिए उसकी शव को जलाने की कोशिश कर रहे थे कि इसी बीच पुलिस ने अधजली अवस्था में शव को अपने कब्जे में कर लिया।

      वारदात जिले के इटाढ़ी थाना क्षेत्र के कुकुढा बधार इलाके की है। बक्सर एसपी उपेंद्र नाथ वर्मा के मुताबिक पीड़िता की पहचान नहीं हो सकी है। लड़की की मौत होने के बाद शव को जलाने की कोशिश की गई। पुलिस ने युवती के अधजले शव को बरामद कर लिया है। मामले की छानबीन की जा रही है।

      इधर, युवती का पोस्टमार्टम कर रहे डॉक्टरों ने गैंगरेप की पुष्टि करते हुए कहा कि बदमाशों ने लड़की को काफी करीब से गोली मारकर उसकी हत्या कर दी है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने का इंतजार कर रही है। इसके बाद पुलिस की ओर से कार्रवाई की जायेगी। फिलहाल बक्सर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।priyanka ganghi

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!