सिलेंडर ब्लास्टः एक ही परिवार के 7 लोग झुलसे, 5 बच्चों समेत 6 की मौत

0
146

एक्सपर्ट मीडिया न्यूज डेस्क।  बिहार के पूर्णिया में गैंस सिलेंडर ब्लास्ट में एक परिवार के 7 लोग झुलस गए, जिसमें 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि एक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। यह हादसा पूर्णिया के बायसी थाना अंतर्गत ग्वाल गांव की है।

खबर है कि विक्टर यादव के घर उनकी बहन बॉबी अपने 2 बच्चों के साथ आई हुई थी। बॉबी के साथ उनके दोनों बच्चे भी मामा के घर ही थे। उधर विक्टर के परिवार में पत्नी के अलावा 3 बच्चे थे। सभी शाम के वक्त घर मे थे। रसोई में किसी वजह से सिलेंडर लीक कर गया।

गैस लीक करने की वजह से देखते ही देखते आग लग गई। आग में सिलेंडर ब्लास्ट कर गया और बॉबी के साथ-साथ 6 अन्य बच्चे आग में झुलस गए। इस हादसे में महिला बॉबी समेत पांच बच्चों की मौत हो गई।

आरोप है कि बच्चों ने इलाज के अभाव में दम तोड़ा है। एक बच्चे की हालत गंभीर बनी हुई है।

इस हादसा के बाद गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों के अनुसार खाना बनाने के दौरान गैस सिलिंडर लीक हुआ और फिर अचानक आग लग गई। फिर सिलेंडर ब्लास्ट हो गया।