अन्य
    Friday, April 26, 2024
    अन्य

      CM ने विधान परिषद में अपने ही MLC की यूँ लगाई क्लास

      “आप जो सदन में बोल रहे हैं। क्या वह सारी बात आप किसी गुरु से पढ़े हैं। किस गुरु ने पढ़ाया है कि गुरु पूर्णिमा पर छुट्टी होनी चाहिए। गुरु को सही सम्मान देने का सही तरीका यही है कि वे दो घंटा ज्यादा काम करें…..”

      पटना (एक्सपर्ट मीडिया न्यूज नेटवर्क ब्यूरो)। बिहार विधान परिषद में बुधवार को एक अजीबो गरीब मामला देखने को मिला। सीएम नीतीश कुमार ने एक मामले में परिषद की कार्यवाही के दौरान अपने ही पार्षद की क्लास लगा दी। सीएम के क्लास लेने पर विधान पार्षद पानी-पानी हो गए।

      दरअसल हुआ यह कि जदयू के पार्षद संजीव कुमार सिंह गुरु पूर्णिमा के मौके पर सरकारी छुट्टी की मांग कर थे। इस मांग को लेकर विधान पार्षद रणवीर नंदन भी समर्थन में खड़े हो गए। उन्होंने भी संजीव सिंह की मांग का समर्थन किया।nitish kumar 1

      उन्होंने संस्कृत के श्लोक के माध्यम से गुरु की महिमा का बखान शुरू कर दिया। साथ ही उन्होंने गुरु पूर्णिमा से जुड़ी कहानी भी बताने लगे। सभापति लगातार बीच में टोका-टोकी करते जा रहे थे। लेकिन जदयू एमएलसी रणवीर नंदन सुनने को तैयार नहीं हो रहे थे।

      विधान परिषद के कक्ष में बैठे सीएम नीतीश कुमार सारी बातों को सुन रहे थे। जब उन से रहा नहीं गया तो अपने कक्ष से निकल कर सदन में पहुँचे। फिर अपने ही पार्षद पर बिफर पड़े।

      सीएम नीतीश कुमार ने अपने पार्षद की ओर मुखातिब होते हुए कहा कि आप जो सदन में बोल रहे हैं। क्या वह सारी बात आप किसी गुरु से पढ़े हैं।

      किस गुरु ने पढ़ाया है कि गुरु पूर्णिमा पर छुट्टी होनी चाहिए। अगर सरकार सभी पर्व त्योहारों पर छुट्टी घोषित कर दें तो वे त्योहार लोग कैसे मनायेगे।

      सीएम नीतीश यही नहीं रूके उन्होंने पार्षद पर तंज कसते हुए कहा कि क्या उनके गुरु ने यही सीखाया है कि गुरु की पूजा कीजिए और गुरु की बात नहीं मानिए।

      सीएम नीतीश कुमार के लगातार व्यंग्य वाण से निरूतर पार्षद रणवीर नंदन सदन में पानी-पानी दिखे। वे सदन में खामोश सीएम की बातें सुनते रहे।

      सीएम नीतीश ने उन्हें छुट्टी की मांग की जगह काम करने की नसीहत दे डाली। सीएम ने कहा कि गुरु को सही सम्मान देने का सही तरीका यही है कि वे दो घंटा ज्यादा काम करें।

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!