अन्य
    Saturday, April 27, 2024
    अन्य

      29 को मोरहाबादी मैदान में शपथ लेगी ‘अबुआ सरकार’

      रांची (एक्सपर्ट मीडिया न्यूज)। झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन 29 दिसंबर को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। समारोह मोरहाबादी मैदान में होगा। इस मौके पर कई दिग्गज राजनेताओं के मौजूद रहने की संभावना है।

      महागठबंधन नेता हेमंत सोरेन ने 50 विधायकों का समर्थन पत्र राजभवन जाकर राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू को सौंपा है।

      इससे पहले उनके नेतृत्व वाली नई सरकार के गठन की औपचारिकता पूरा करने को लेकर कवायद चरम पर रही। झारखंड मुक्ति मोर्चा विधायक दल की बैठक में हेमंत सोरेन को विधिवत नेता चुनने की घोषणा की गई।

      hemant gov2झामुमो प्रमुख शिबू सोरेन के आवास पर हुई बैठक में दल के सारे विधायक मौजूद थे। इसके बाद शाम पांच बजे कांग्रेस विधायक दल की बैठक आलाकमान द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक टीएस सिंहदेव की मौजूदगी में हुई।

      इस बैठक में आलमगीर आलम सर्वसम्मति से कांग्रेस विधायक दल के नेता चुने गए। शाम सात बजे झामुमो, कांग्रेस और राजद के सारे विधायकों ने झामुमो प्रमुख शिबू सोरेन के आवास का रूख किया। यहां विपक्षी दलों की संयुक्त बैठक में उन्होंने उपस्थिति दर्ज कराई।

      बैठक में निर्णय किया गया कि राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश किया जाए। बैठक के बाद हेमंत सोरेन विधायकों के साथ राजभवन की ओर रवाना हुए जहां उन्होंने राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश किया।

      हेमंत सोरेन मंत्रिमंड में जगह बनाने के लिए कवायद तेज हो गई है। उनकी कैबिनेट में झामुमो कोटे से पांच, कांग्रेस से पांच और राजद से एक मंत्री के शामिल होने की संभावना है। झारखंड मुक्ति मोर्चा का शीर्ष नेतृत्व अपेक्षाकृत युवा विधायकों को जिम्मेदारी देने के पक्ष में है।hemant gov1 1

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!