अन्य
    Friday, April 26, 2024
    अन्य

      सीएम हाउस के सामने पुलिस मुखबिर को भूना, मौत

      एक्सपर्ट मीडिया न्यूज। राजधानी रांची के गोंदा थाना स्थित सीएम आवास के पास अज्ञात अपराधियों ने एक शख्स को सरेशाम गोलियों से भून डाला।

      spo murder near ranchi cm house1इस घटना में उसकी मौके पर मौत हो गई। मारा गया शख्स पूर्व नक्सली था। लेकिन इधर वह पुलिस लाइन में कैंटीन चलाने के साथ मुखबिरी भी करता था।

      प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अचानक सीएम आवास के पास  अपराधी पहुंचे और उस शख्स पर गोलियां बरसाने लगे। जिससे शख्स ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

      घटना के बाद राजधानी में कोहराम मच गया है। पुलिस मौके पर पहुंची गई है। पूरे इलाके को सील कर छानबीन में जुट गई है। 

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!