अन्य
    Friday, April 26, 2024
    अन्य

      सिविल कोर्ट में पुलिस कांस्टेबल को गोली मारी, मौत, एक बदमाश धराया

      पटना (एक्सपर्ट मीडिया न्यूज नेटवर्क डेस्क)। बिहार में बैक टू बैक क्राइम में आरा मंडल कारा के पास की घटना को लेकर पुलिस सकते में थी कि दानापुर सिविल कोर्ट में  अपराधियों ने कोर्ट में तैनात एक पुलिसकर्मी को गोली मारकर मौत की नींद सुला दी। इस घटना के बाद कोर्ट परिसर को छावनी में तब्दील कर दिया गया है।

      PATNA CRIME1बताया जाता है कि दानापुर सिविल कोर्ट के हाजत के पास कुछ हथियार बंद अपराधी ने कोर्ट परिसर में तैनात एक पुलिसकर्मी को गोली मार दी। जिसमें सिपाही की मौत हो गई।

      घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन ने कोर्ट परिसर को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया।

      इस घटना के बाद कोर्ट परिसर में अफरा तफरी का माहौल बन गया। लोगों के चेहरे पर दहशत साफ झलक रही थी। पुलिस प्रशासन के वरीय अधिकारी घटना स्थल पर कैंप किए हुए हैं।

      डीएईजी राजेश कुमार के अनुसार इस घटना में संलिप्त एक अपराधी मिराज को भागने के दौरान दबोच लिया गया है। गिरफ्तार मिराज फुलवारीशरीफ थाना क्षेत्र से एक लूटकांड का आरोपी भी था।

      फिलहाल पुलिस इस घटना के पीछे के वजहों की जांच में जुटी हुई है।

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!