अन्य
    Friday, April 26, 2024
    अन्य

      सावधान! कल कांग्रेस समेत 18 राजनीतिक दलों का है भारत बंद

      समूचे देश में सुरसा की तरह बढ़ रही पेट्रोलियम पदार्थों तथा रसोई गैस की मूल्य वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस ने भारत बंद का एलान किया है। इस भारत बंद को लेकर राजद  एवं वाम दलों समेत 18 राजनीतिक दलों ने भारत बंद का समर्थन किया है…….”

      पटना (एक्सपर्ट मीडिया न्यूज ब्यूरो)। देश की नियति बन गई है भारत बंद। कभी महंगाई,  कभी भ्रष्टाचार तो कभी एससी/एसटी कानून के संशोधन के विरोध में, तो कभी आरक्षण के विरोध में  भारत बंद। एक सप्ताह के अंदर केन्द्र सरकार के खिलाफ दूसरी बार भारत बंद का आह्वान।Congress Bharat Band

      सोमवार को फिर से भारत बंद रहेगा। सड़क पर फिर से संग्राम और बबाल  मचेगा। करोड़ों लोगों की परेशानी बढ़ेगी। रेल-सड़क परिचालन बाधित होगी। स्कूल-कॉलेजों में फिर पढ़ाई ठप्प रहेगी। परीक्षाएं स्थगित होगी। सरकारी कार्यालयों में काम- काज ठप्प रहेगा। फुटपाथों पर रोजी रोटी कमाने वाले लोगों के घर कल नहीं जलेगे चूल्हे।

      सोमवार को भारत बंद के एलान से बिहार के कई जिले प्रभावित हो सकते है।फिलहाल कल के बिहार बंद को देखते हुए विभिन्न जिलों में सुरक्षा व्यवस्था मुस्तैद कर दी गई है। भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती जिलों में की जा रही है। रेल परिचालन बाधित करने वाले बंद समर्थकों से निपटने को लेकर जीआरपी ने भी सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद कर दी है। रेलों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

      Congress Bharat Band 2

      बिहार में भारत बंद की तैयारी और समर्थन को लेकर कांग्रेस के प्रभारी अध्यक्ष कौकब कादरी ने प्रतिपक्ष नेता तेजस्वी यादव से मुलाकात भी की थी। जिस पर विरोधी दल नेता ने भरोसा दिलाया कि महागठबंधन के सभी दल इस बंद में शामिल होंगे।

      देश में पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस की बढ़ती कीमतों को लेकर कांग्रेस ने 10 सितंबर को भारत बंद का आह्वान किया है। बंद को  सफल बनाने के लिए कांग्रेस इसकी तैयारी में लगी हुई  है।कांग्रेस महागठबंधन के सहयोगी दलों को भी इससे जुड़ने की अपील की है। वहीं, बिहार में भी इसे सफल बनाने के लिए व्यापक तैयारियां की जा रही है।

      बिहार में कांग्रेस को भारत बंद के लिए आरजेडी, हम, वामदलों का पूरा समर्थन मिल रहा है। इसके अलावा भी कई अन्य विपक्षी  दल पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के विरोध में कांग्रेस का समर्थन कर रही है।

      10 सितंबर को बंद की तैयारी को लेकर राजधानी पटना स्थित कांग्रेस कार्यालय सदाकत आश्रम में महागठबंधन ने संयुक्त रूप से बैठक बुलाई। प्रेस कांफ्रेंस में महागठबंधन के नेताओं ने भारत बंद की रणनीति को लेकर  मीडिया के सामने बात की।rjd congress

      महागठबंधन के नेताओं में कांग्रेस  के प्रभारी अध्यक्ष  कौकब कादरी, आरजेडी से रामचंद्र पूर्वे, हम की तरफ से वृषण पटेल और अन्य कई नेता मौजूद थे। सभी नेताओं ने पट्रोल-डीजल और गैस की बढ़ती कीमतों को लेकर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि पूरे देश में हाहकार मच गया है।

      सोमवार को दिन के 11 बजे सभी सहयोगी दलों के प्रमुख नेता गांधी मैदान स्थित गांधी मूर्ति पर जमा होंगे तथा वहां से डाकबंगला चौराहे तक प्रदर्शन करते हुए पहुंचेंगे। बंद का समय सुबह 9 बजे से लेकर शाम 3 बजे तक तय किया गया है।

      वहीं, कहा गया है कि बंद के दौरान दवा दुकान, अस्पताल, एंबुलेंस और स्कूल को अलग रखने का आह्वान किया गया है। हालांकि कांग्रेस नेता कौकब कादरी ने कहा है कि बच्चें स्कूल न जाएं तो बेहतर होगा।

      इधर कल के भारत बंद को देखते हुए पटना सहित कई जिलों में निजी स्कूलों को बंद रखने का निर्णय प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन ने लिया है।

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!