अन्य
    Saturday, April 27, 2024
    अन्य

      सड़क किनारे पेड़ से टकराई बाईक, 1 की मौत, 3 घायल

      nalanda news 1 3बिहार शरीफ (एक्सपर्ट मीडिया न्यूज)I एकंगरसराय तेल्हाड़ा एनएच 33 पर दुःखहरण कुआँ के पास तेल्हाड़ा से एकंगर सराय की ओर तीव्र गति से जा रही एक बाईक पेड़ से जा टकराई, जिस पर सवार तेल्हाड़ा मनोहर बिगहा बेलदारी टोला निवासी उपेन्द्र बिंद के 26 वर्षीये पुत्र सन्तन कुमार की मौत ईलाज के क्रम में एकंगर सराय अस्पताल में हो गई। वहीं उसी गांव के नगीना बिंद के पुत्र चंदन कुमार, पटना सिटी के बेगमपुर निवासी कुंदन कुमार एवं योगेन्द्र कुमार स्थानीय अस्पताल में ईलाज के लिये भर्ती कराया गया। गम्भीर स्थिति को देखते हुए चंदन व कुंदन को विशेष ईलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया है। एक अन्य घायल योगेन्द्र कुमार का ईलाज एकंगर सराय अस्पताल में चल रहा है।

      घटना के सम्बंध में बताया जाता है कि सन्तन कुमार,चंदन कुमार,कुंदन कुमार व योगेन्द्र प्रसाद चारो एक ही बाइक पर सवार होकर रविवार को तेल्हाड़ा अपने घर से एकंगर सराय बाजार कपड़ा खरीदने जा रहा था कि बीच रास्ते मे दुखहरण कुआँ के समीप एक विशाल कहुये के पेड़ से वाईक जा टकराई, जिसमें चारो युवक गम्भीर रूप से घायल होकर अचेतावस्था में सड़क पर गिरे हुए थे कि स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को इलाइज के लिए एकंगर सराय अस्पताल में भर्ती कराया।

      जहां चिकित्सकों ने सन्तन कुमार को मृत घोषित कर दिया। अन्य गम्भीर स्थिति को देखते हुए चंदन एवम कुंदन को पटना रेफर कर दिया।

      पड़ोसी के घर से रविवार को बारात जाने की तैयारी थी

      तेल्हाड़ा मनोहर बिगहा बेलदारी टोला निवासी जीतू बिंद के पुत्र कमलेश कुमार की शादी की बारात रविवार को निकलने बाली थी, इसी की तैयारी को लेकर चारो युवक कपड़ा खरीदने के लिए एकंगरसराय बाजार जा रहा था। पटना सिटी से आये दोनो युवक कुंदन कुमार व योगेन्द्र प्रसाद अपने परिजन के घर शादी समारोह में आये हुए थे।

      मृतक सन्तन की शादी इसी वर्ष होनी थी। छेका हो गया था।

      जिस घर मे शादी की सहनाई बजने की तैयारी चल रही थी कि उसी घर मे आज मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। डेढ़ माह पूर्व सन्तन की शादी की छेका का रश्म हो गई थी। कुछ ही महीने बाद शादी होने बाली थी।  इस अनहोनी घटना में सन्तन  काल के गाल में समा गये।

      घर में पसरा है मातमी सन्नाटा

      जिस घर के बगल में शादी की सहनाई बज रही थी, बारात जाने की सारी तैयारी चल रही थी कि अचानक इस घटना की सूचना मिलते ही पूरे गाँव में मातमी सन्नाटा पसर गया। सन्तन की मौत की खबर सुनते ही परिजनों व गाँव के लोगों का रो रोकर बुरा हाल हो गया है।

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!