अन्य
    Friday, April 26, 2024
    अन्य

      वाह! अंतर्राष्ट्रीय रेडियो दिवस पर यूं लगी प्रदर्शनी

      “प्रत्येक वर्ष रेडियो दिवस पर आयोजित होने वाली इस अनोखी रेडियो प्रदर्शनी को देखने को लेकर यहां बड़ी तादाद ने रेडियो के शौकीन जुटे…..”

      जमशेदपुर (एक्सपर्ट मीडिया न्यूज)। अंतरराष्ट्रीय रेडियो दिवस के मौके पर जमशेदपुर में रेडियो प्रेमियों और उसके शौकीन लोगों के द्वारा एक प्रदर्शनी लगाई गई।2 2

      गाइड इंटरनेशनल रेडियो लिशनर क्लब द्वारा लगाई गई रेडियो प्रदर्शनी में दशकों पूर्व पुराने मॉडल की संग्रह की हुई रेडियो को प्रदर्शनी में लगाया गया था।

      जिनमें पूर्व उप मुख्यमंत्री स्वर्गीय सुधीर महतो की पत्नी सविता महतो, कौन बनेगा करोड़पति की विजेता अनामिका मजूमदार समेत कई बड़ी हस्तियां शामिल थी।

      तकनीक के बदलते नीत नए आयाम के बावजूद सभी ने रेडियो को संचार का अब तक का सबसे उत्तम साधन बताया।

      3 3

      आयोजकों के कहना था कि प्रत्येक वर्ष रेडियो की प्रदर्शनी अंतरराष्ट्रीय रेडियो दिवस पर लगाई जाती है, जिसके माध्यम से लोग दशकों पूर्व एकलौते संचार और मनोरंजन का साधन रेडियो की विभिन्न पुरानी मॉडल से वाकिफ होते है।

      यह भी कहना था कि बचपन से रेडियों पसंद है और देश-विदेश के सभी रेडियों स्टेशन से होने वाले प्रसारण को भी पसंद करते है जो कि आधुनिक युग मे भी रेडियों की महत्ता को दर्शाता है।

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!