अन्य
    Friday, April 26, 2024
    अन्य

      रांची में गजब नजारा, दिन में ही हो गई स्याह रात, देखिये वीडियो

      रांची (एक्सपर्ट मीडिया न्यूज)। दोपहर बाद करीब 3 बजे कड़ी धूप के बीच बादल घिर रहे थे। आधे घंटे में सूर्य को काले बादलों ने ढक दिया। ठीक 3.35 बजे पूरी तरह से अंधेरा छा गया, जैसा कि अमुमन शाम सात बजे के आस-पास का आलम होता है।

      सड़क पर वाहनों की कतार हेडलाइट की रौशनी में सरकने लगी। हल्की बारिश और आंधी के बीच लोग घरो में दुबक गये। करीब एक घंटा बाद कुछ साफ दिखाई देने लगा है।

      ऐसा अजीबोगरीब मौसम रांची में पहली बार देखने को मिल रहा है। अभी हवाएं बिल्कुल शांत है। आसमान बादलों से ढका है। रुक-रुक हल्की बारिश हो रही है। इस तरह के मौसम की संभावना-आशंका किसी भी स्रोत से पूर्वानुमान नहीं की गई थी। 

      ranchi gajab1
      दोपहर बाद 3.35 बजे की स्याह रात के बाद 4.45 बजे का नजारा….

       

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!