अन्य
    Saturday, April 27, 2024
    अन्य

      रांचीः प्रतिबंधित मांस मिलने पर दो गुटों में हिंसक झड़प, तनाव, डीएसपी घायल

      झारखंड की राजधानी रांची में उपद्रवी तत्वों ने एक बार फिर आपसी सौहार्द बिगाड़े की कोशिश की। जिसे पुलिस ने काफी संवेदनीशता से हालात को काबू में कर लिया। इस दौरान दो गुटों के बीच पथराब में सिटी डीएसपी घायल हो गये।”

      रांची (एक्सपर्ट मीडिया न्यूज)। राजधानी रांची में मिशन चौक के समीप प्रतिबंधित मांस मिलने के बाद दो समुदाय के बीच हिंसक झड़प हो गई। इस दौरान भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले दागने पड़े।police ranchi main road crime3

      स्थिति फिलहाल तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रण में हैं। बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात है। सिटी डीएसपी राजकुमार मेहता पथराव में घायल हो गए हैं। मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है।

      बुधवार को मिशन चौक के समीप कचरे के ढेर में दो गुट में तनावपूर्ण माहौल बन गया। प्रतिबंधित मास मिलने के बाद दो समुदाय आमने सामने आ गए हैं। दोनों ओर से पथराव शुरू हुई और माहौल तनावपूर्ण हो गया। दोनों समुदायों में एक बार झड़प भी हुई।

      भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को आसू गैस के गोले दागने पड़े। स्थिति फिलहाल तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रण में है। मिशन चौक पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात है। मौके पर पुलिस के आला अधिकारी मौजूद हैं।

      police ranchi main road crime2

      वही सिटी डीएसपी राजकुमार मेहता को पथराव में चोट लगी है। प्रशासन और अमनपसंदो की पहल पर दोनों समुदाय के लोग हटे।

      कचरे के ढेर में बुधवार की सुबह मिशन चौक के समीप प्रतिबंधित मांस मिलने से दो गुटों के लोग आपस में उलझ गए और दोनों समुदायों के बीच पथराव हुआ। लोगों की भीड़ जमा होने से आवागमन भी बाधित हुआ और बच्चों को स्कूल लाने ले जाने में भी अभिभावकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

      माहौल की गंभीरता देख मौके पर पुलिस पहुंची और माहौल को नियंत्रण में लिया। पुलिस द्वारा माहौल को नियंत्रित करने के लिए आंसू गैस के गौले भी छोडे गए।

      वही, दूसरी ओर प्रशासन और अमनपसंदो की पहल पर दोनों समुदाय के लोगों को समझाया गया तब लोग सड़कों से हटे और आवागमन सामान्य हुआ। हालांकि स्कूल प्रशासन ने तनावपूर्ण माहौल के बीच संत जॉन स्कूल और उर्सलाइन कॉन्वेंट स्कूल के बच्चों को नही जाने दिया गया, जिससे बच्चें फसें रहे।

      माहौल नियंत्रित होने तक पुलिस ने स्कूल प्रशासन को छुट्टी करने से मना कर दिया था। हालांकि अभी माहौल नियंत्रित है और आवागमन फिर से चालू हो गया है।

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!