अन्य
    Friday, April 26, 2024
    अन्य

      मोतिहारी बस हादसा बना रहस्य, आपदा मंत्री बोले- नही हुई कोई मौत

      बिहार के  मुजफ्फरपुर से दिल्ली जा रही बस  के  मोतिहारी  के पास हुई दुर्घटना में किसी यात्री की मौत नहीं हुई है। यह कहना है कि आपदा प्रबंधन मंत्री दिनेश चंद्र यादव का।”

      bus accident motihari bus accident motihari 11 एक्सपर्ट मीडिया न्यूज। बकौल मंत्री, ‘बस में 13 लोगों की बुकिंग थी। घटना के बाद  8 लोगों को प्रशासन द्वारा अस्पताल ले जाया गया। बाकी 5 के बारे में कोई जानकारी नहीं है। हो सकता है कि वे खुद ही घटनास्थल से चले गए हों।’

      इससे पहले मंत्री ने 27 लोगों के जिंदा जलने की बात को स्वीकार किया था।

      अपने बयान पर आपदा प्रबंधन मंत्री ने कहा कि मरने वाले लोगों के बारे में जो सूचना दी गई थी वह गलत थी।

      उन्होंने कहा कि हां मैंने कहा था कि ’27 लोगों की मौत हो गई है। वह जानकारी स्थानीय सूत्रों के आधार पर दी गई थी ,

      लेकिन मैंने यह भी कहा था कि फाइनल रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही आंकड़ा बताएंगे।’

      बस में 32 लोगों ने बुकिंग कराई थी, लेकिन 13 लोग बस में सवार थे और बाकी लोग आगे गोपालगंज में सवार होने वाले थे।

      हादसे में बचाए गए यात्रियों को एसकेएमसीएच में भर्ती कराया गया था।

      burning bus 3जानकारी के अनुसार बस बिना परमिट के चलाई जा रही थी। बस मालिक का नाम सरोज सिंह है जोकि फिलहाल फरार है।

      हादसे के संबंध में जानकारी देते हुए घायल यात्री संजीव कुमार ने बताया था कि कोटवा के पास अचानक एक मोटरसाइकिल सड़क पर आ गई थी।

      उसे बचाने के चक्कर बस चालक ने बस पर से नियंत्रण खो दिया, जिसके बाद बस पलट गई और जब तक कोई कुछ समझ पाता बस में आग लग गई थी।

      इसके बाद पास के खेत में काम करने वाले किसानों ने तत्काल राहत कार्य शुरू किया और छह लोगों को बचाने में कामयाब रहे। बाकी के लोग आग फैलने की वजह से बचाए नहीं जा सके।burning bus 2

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!