अन्य
    Friday, April 26, 2024
    अन्य

      महिला कांस्टेवल ने नालंदा थाना प्रभारी पर लगाये छेड़खानी के आरोप !

      बिहारशरीफ (एक्सपर्ट मीडिया न्यूज)। नालंदा जिले के नालंदा थाना प्रभारी बिगाऊ राम पर वहीं पदास्थापित प्रीति कुमारी नामक एक महिला कांस्टेवल ने  गंभीर आरोप लगाये जाने की खबर है।

      एक स्थानीय न्यूज चैनल के अनुसार, “नालंदा थाना में पदस्थापित एक महिला कॉन्स्टेबल ने थानाध्यक्ष बिगाऊ राम पर छेड़खानी जैसे गंभीर आरोप लगाया है। इससे एक महिला कांस्टेबल के द्वारा  अपने सीनियर अधिकारी पर आरोप लगाने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गई है। आनन फानन में नालंदा पुलिस अधीक्षक ने जांच कर कार्रवाई करने के आदेश दे दिए एवं नालंदा थाना में पदस्थापित सभी महिला कॉन्स्टेबल को पुलिस लाइन भेज दिया गया। फिलहाल पुलिस कुछ बोलने से बचती हुई नजर आ रही है। ”

      nalanda police claim 1

      इस बाबत थानाध्यक्ष बिगाऊ राम ने एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ को बताया कि थाना में पदस्थापित महिला कॉन्स्टेबल को ड्यूटी में अनियमितता बरतने को लेकर डांट फटकार किया गया, जिसके कारण वह ऐसा गंभीर आरोप लगा रही है। ऐसी कुछ बात नहीं है। उसे सिर्फ ड्यूटी को लेकर डांटा फटकारा गया था। इसी को लेकर उपर फोन कर शायद आरोप लगाये गये हैं।

      उधर पुलिस एसोसिएशन के मंत्री लाल बाबू प्रसाद ने एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ संवाददाता को बताया कि पुलिस एसोसिएशन की इसकी कोई जानकारी नहीं है और ऐसा कोई मामला नहीं है। यदि मामला होता तो सबसे पहले उनके संज्ञान में मामला आता और वे ऐसे मामलों में त्तकाल सक्रिय नजर आते। वे अभी पुलिस लाइन में ही हैं।

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!