अन्य
    Friday, April 26, 2024
    अन्य

      भाजपाईयों ने पदयात्रा कर जाना जनता का दर्द

      “वैसे यह काम भाजपा उस वक्त कर रही है, जब तीन राज्यों में भाजपा की मिट्टी पलीद हो गई है….”

      जमशेदपुर (एक्सपर्ट मीडिया न्यूज)। भाजपा की ओर से आज जमशेदपुर के सिदगोड़ा स्थित 10 नम्बर बस्ती में पद यात्रा निकाली गई।

      bjp jamshedpur 1इस मौके पर भाजपा नेता अखिलेश चौधरी, केन्द्रीय सचिव भरत सिंह के साथ सैकड़ों की संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता पद यात्रा में शामिल हुए।

      सभी नेता और कार्यकर्ता लोगों से मिल कर उनकी समस्याओं से रुबरु हुए। साथ ही सरकार की चल रही महत्वाकांक्षी योजनाओं को जनजन तक पहुंचाया।

      भाजपा नेता अखिलेश चौधरी ने कहा कि पद यात्रा के माध्यम से सरकार की योजनाओं से लोगों को अवगत करवाना और लोगों की समस्याओं का निदान करना ही भाजपा कार्यकर्ताओं का लक्ष्य है।

      वहीं केन्द्रीय सचिव भरत सिंह ने कहा कि सरकार के चार शाम बेमिशाल साबित हुए है। रघुवर दास के नेतृत्व में राज्य का चौतरफा विकास हुआ है।

      उन्होंने लोगों से अपनी की है कि लोग भाजपा की सदस्यता लें और पार्टी को मजबुत बनाएं। ताकि आने वाले समय में पुनः रघुवर दास के नेतृत्व में सरकार बन सके।

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!