अन्य
    Friday, April 26, 2024
    अन्य

      ‘ब्रजेश ठाकुर को छुड़ाने को 6 पूर्व-वर्तमान केन्द्रीय मंत्रियों ने किये फोन’

      यह सारे फोन ब्रजेश ठाकुर को छुड़ाने के लिए किये गए थे। इसके अलावा मुख्यमंत्री के करीबी भी कुछ राज्य मंत्रियों के फोन गए थे। इसलिए वह ब्रजेश ठाकुर के पिछले एक साल के कॉल डिटेल मांग रहे हैं……”

      super 30 anand tejaswi 2

      एक्सपर्ट मीडिया न्यूज। मुजफ्फरपुर बालिका गृह ‘महापाप’ के मुद्दे पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बिहार सरकार के खिलाफ सीधा मोर्चा खोल रखा है, वहीं ट्वीट कर बड़ा खुलासा किया है कि जब मुजफ्फरपुर कांड के आरोपी ब्रजेश ठाकुर को गिरफ्तार किया गया तो एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी को 6 पूर्व और वर्तमान केंद्रीय मंत्रियों के फ़ोन आए थे।

      बकौल ट्वीट, यह सारे फोन ब्रजेश ठाकुर को छुड़ाने के लिए किये गए थे। इसके अलावा मुख्यमंत्री के करीबी भी कुछ राज्य मंत्रियों के फोन गए थे। इसलिए वह ब्रजेश ठाकुर के पिछले एक साल के कॉल डिटेल मांग रहे हैं।

      तेजस्वी ने आगे कहा है कि पार्टी की ओर से चार अगस्त को दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरना-प्रदर्शन का आयोजन किया जाएगा। इसमें शामिल होने के लिए विपक्ष के अन्य दलों से भी अपील की गई है।

      नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का आरोप है कि ब्रजेश ठाकुर पर राज्य सरकार के कई मंत्री एवं अधिकारी मेहरबान रहे हैं। तेजस्वी के मुताबिक ब्रजेश समाज कल्याण मंत्री मंजू वर्मा के साथ ही नगर विकास मंत्री सुरेश शर्मा का भी करीबी है। राज्य सरकार दोनों मंत्रियों को बचाने की कोशिश कर रही है।

      दरअसल, मुजफ्फरपुर में एक बालिका आश्रय गृह में 34 नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सिफारिश पर सीबीआई ने इस मामले को अपने हाथ में ले लिया है।

      rjd leader attecked cm nitish1

      इस मामले के मुख्य आरोपी ब्रजेश कुमार ठाकुर की बिहार के शीर्ष नेताओं के साथ फोटोज वायरल हो रही हैं, इसमें सीएम नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम सुशील मोदी भी हैं। एक अन्य तस्वीर में ब्रजेश ठाकुर के साथ राजद चीफ लालू प्रसाद यादव भी हैं।

      ब्रजेश ठाकुर की फोटो लालू प्रसाद यादव के साथ भी वायरल हो रही है। इस पर तेजस्वी ने कहा कि ये फोटो 1990 के दशक की है।

      तब ब्रजेश ठाकुर एक संवाददाता था। तब उनका एनजीओ भी नहीं था। वे सिर्फ इस तस्वीर को हाइलाइट करके ध्यान हटाने की कोशिश कर रहे हैं।

       मुजफ्फरपुर में संचालित बालिका गृह में 34 लड़कियों के साथ बलात्कार का मामला उजागर होने के बाद से ही ब्रजेश ठाकुर अपने 9 अन्य साथियों समेत गिरफ्तार किया गया था और फिलहाल जेल में बंद है। बलात्कार का मामला उजागर होने के बाद पुलिस ने बालिका गृह को पूरी तरीके से सील कर दिया था।

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!