अन्य
    Friday, April 26, 2024
    अन्य

      बच्चों को सिखने के स्तर में गिरावट काफी चिंता का विषयः आर एल सिंह

      गिरियक (संवाददाता)। खेल पर आधारित प्रारम्भिक विद्दालायों में शिक्षा के लियी गिरियक के बीआरसी केंद्र में पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारम्भ किया गया। इस कार्यक्रम की शुरुआत बिहार राज्य सलाहकार यूनिसेफ के सलाहकार आर. एल. सिंह ने दीप प्रज्वालित कर किया।    

       इस मौके पर श्री सिंह ने बताया कि विद्द्यालयों में खेल के माध्यम से छात्र- छात्राओं को मनोरंजन पूर्ण शिक्षा प्रदान करना मुख्य उद्देशय है। उन्होंने इस मौके उपस्थित शिक्षकों को बताया कि खेल के माध्यम से बच्चों का विकास कैसे हो। इसी विषय पर इस प्रशिक्षण कार्यशाला में शिक्षकों को विस्तार से काई टीप्स बताये गये।

      उन्होंने खेल के माध्यम स बच्चे पठन- पाठन सरलता से किस प्रकार से सीख सकें। यह बात सबसे अधिक जरूरी है। उन्होंने कहा कि जिला एवं प्रखंड आयोजित होने वाले खेलसे सम्बंधित तरंग कायक्रम के लिए बच्चों को तैयार कर सकेंगे। किताबों के कई पाठ को पढ़ाने में शिक्षक खेल की शिक्षा का उपयोग कर सकेंगे। उन्होंने शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि बच्चों को सिखने के स्तर में हो रही गिरावट काफी चिंता का विषय है। 

      इस मौके पर शिक्षा पदाधिकारी रविन्द्र प्रसाद, प्रखंड संसाधन सेवी बिनोद कुमार, शिशिर कुमार सिन्हा, शिक्षक विजय कुमार, रवि कुमार,शरद कुमार सिन्हा, वरुण कुमार, अनिल कुमार चौधरी, उमेश प्रसाद संकुल समन्वयक मौजूद थे। कार्यशाला में प्रशिक्षण मृत्युंजय कुमार सिंह, आशिया परावीन एवं राकेश कुमार ने दिया।

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!