अन्य
    Tuesday, March 19, 2024
    अन्य

      नव नालंदा महाविहार के आठ छात्र-छात्राओं का हुआ कैंपस सेलेक्सन

      नालंदा (वरीय संवाददाता)। नव नालंदा महाविहार डीम्ड विश्वविद्यालय  के 8 छात्रों का कैंपस सलेक्शन हुआ है। ये सभी छात्र चाइनीज विभाग के हैं। विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार डॉक्टर सुनील प्रसाद सिन्हा ने यह जानकारी दी।

      उन्होंने बताया कि महाविहार में पहली बार किसी कंपनी के द्वारा कैंपस सलेक्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। ओपो मोबाइल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड द्वारा 7 जून को विश्वविद्यालय परिसर के सभागार में इसका आयोजन किया गया, जिसमें चाइनीज विभाग के 13 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया।

      इस कैंपस सलेक्शन कार्यक्रम में कंपनी के पांच  विशेषज्ञ सदस्यों की टीम ने छात्रों का काउंसिलिंग किया। जिसमें 8 स्टूडेंट ने बाजी मारी। सफल छात्रों में सन्नी कुमार , राहुल राज,  कृष्ण मोहन, नवनीत कुमार सिन्हा , शिव शक्ति कुमार , मिथिलेश कुमार,  मिस सुप्रीति और मिस वर्णिता काश्यप का नाम शामिल है।

      रजिस्ट्रार डॉक्टर सिन्हा ने बताया कि पहली बार इस महाविहार में कैंपस सलेक्शन का आयोजन किया गया ,जिसमें 13 छात्रों में 8 छात्र–छात्राओं ने बाजी मारी है। यह महाविहार और महाविहार परिवार दोनों के लिए गौरव की बात है।

      उन्होंने सेलेक्ट किए गए सभी छात्र – छात्राओं  को बधाई दिया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा महाविहार एशिया महादेश के प्रतिष्ठित बौद्ध विद्या केंन्द्रों में प्रमुख है।

      डॉक्टर सिन्हा ने बताया कि ओप्पो मोबाइल इंडिया के लिए सिलेक्ट  सभी स्टूडेंट नोएडा स्थित नवनिर्मित इकाई में काम करेंगे। उन्होंने इस आयोजन का   सारा श्रेय  चाइनीज विभागाध्यक्ष डॉक्टर यू कुंडला को दिया। 

      डॉक्टर कुंडला की तारीफ करते हुए कहा कि वह नियमित रूप से अपने छात्र छात्राओं के साथ काउंसलिंग और मेडिटेशन का काम किया करते थे। उसी का नतीजा है यह सफलता।

      उन्होंने कहा कि उन्हें भरोसा है कि नव नालंदा महाविहार के छात्र केवल भारत में ही नहीं बल्कि चीन, ताईवान ,सिंगापुर सहित दुनिया के विभिन्न देशों में अपना सिक्का जमाने में सफल होंगे।

      उन्होंने कहा कि आज का दिन महाविहार के लिए ऐतिहासिक और स्वर्णिम दिन है। महाविहार के लिए ऐसा दिन बार-बार आए उनकी ईश्वर से यही कामना है।

      LEAVE A REPLY

      Please enter your comment!
      Please enter your name here

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!