अन्य
    Friday, April 26, 2024
    अन्य

      थानाध्यक्ष के हटाये जाने से राजगीर की जनता खुश, सफेदपोश मायूस

      हमेशा विवादों में घिरे रहने वाले राजगीर थानाध्यक्ष को हटाये जाने की खबर से लोगों ने राहत की सांस ली है।”

      राजगीर (एक्सपर्ट मीडिया न्यूज )। नालंदा जिले के राजगीर थानाध्यक्ष उदय शंकर के हटाये की सूचना मिलते ही आम जनों में जहां खुशी देखी जा रही है। वहीं, दूसरी तरफ और थानेदार के चहेते सफेदपोश लोगों के चेहरे मुरझाये हुए हैं।RAJGIR POICE CRIME 6

      राजगीर के कुछ लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि राजगीर थाना दलालों का अड्डा बना हुआ था। राजगीर थानाध्यक्ष अपने कर्तव्य के प्रति लापरवाह ज्यादा रहते थे।

      निवर्तमान थानाध्यक्ष के ढाई साल के कार्यकाल में शायद ही कोई उपलब्धि उनके नाम रहा है। उनके बारे में हमेशा शिकायत मिलती रहती थी कि हमेशा किसी न किसी का भयादोहन करते रहते थे।

      उनकी किसी को भी फर्जी केस में फंसा देने की प्रवृत्ति से राजगीर की जनता में काफी नाराजगी देखी जा रही थी। जनता उनके कार्यकाल में त्राहि कर रही थी।

      जनता के बीच उनकी छवि कभी कोई खास नहीं रही। जनता से कम राजगीर के कुछ कथित सफेदपोशों के साथ उनकी खूब जमती थी। फिलहाल उनके हटाये जाने से लोग काफी खुश दिख रहे है।

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!