अन्य
    Tuesday, April 30, 2024
    अन्य

      नालंदा में 30% कमीशन मांगता है मुखिया, वार्ड सदस्यों ने बिहारशरीफ में दिया धरना

       “वार्ड सदस्यों को आए दिन डर लगा रहता है कि कब हम लोग जेल चले जाएंगे क्योंकि हमें अधिकार तो दिया गया है, परंतु हमारे अधिकार का दुरुपयोग किया जा रहा है।”

      nalanda cruption 1नालंदा (एक्सपर्ट मीडिया न्यूज)। मुखिया एवं सचिव के द्वारा 30% कमीशन मांगने के विरुद्ध नालंदा जिला वार्ड सदस्य संघ ने जन कल्याण संघ एक आवाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र पासवान के नेतृत्व में आज बिहार शरीफ के अस्पताल चौक पर एक दिवसीय धरना दिया।

      सात निश्चय योजना के तहत कराए जा रहे कार्यों में वार्ड सदस्यों पर लगातार मुखिया एवं सचिव के द्वारा 30% कमीशन मांगने को लेकर मनमानी बढ़ता जा रहा है, उसकी आवाज सीएम नीतिश कुमार तक पहुंचाने के लिए नालंदा जिला वार्ड सदस्य संघ ने अपनी मांगों को लेकर धरना के माध्यम से अपनी मांग को पहुंचाने का कोशिश किया। वार्ड सदस्य संघ अपनी निम्नलिखित मांगों को लेकर धरना दिया।

      वार्ड सदस्य संघ की बिंदुवार मांग है कि….

      1. वार्ड सदस्य संघ की ओर से कहा गया कि वार्ड सदस्य को सात निश्चय योजना की राशि डायरेक्ट वार्ड सदस्य के खाते में दिया जाए

      2. वार्ड सदस्य को वार्ड के विकास के लिए ₹500000 तक की प्रशासनिक स्वीकृति वार्ड सदस्य को दिया जाए।

      3. वार्ड सदस्य के प्रखंड अध्यक्ष एवं सचिव को प्रखंड में बैठने का स्थान दिया जाए।

      4. वार्ड सदस्य पर यदि कोई प्रशासनिक पदाधिकारी गलत तरीके से अभद्र व्यवहार करते हैं तो उन पदाधिकारी पर मुकदमा चलाया जाए।

      5. मुखिया एवं पंचायत सचिव सात निश्चय योजना के तहत पैसा का चेक बुक देने के एवज में 30% कमीशन की मांग करते हैं जिस पर रोक लगाया जाए।

      उक्त मांगों को लेकर एक दिवसीय धरना पर बैठे वार्ड सदस्य संघ के जिला अध्यक्ष राकेश पासवान ने बताया कि इन सभी मांगों को लेकर राजधानी पटना में धरना का आयोजन करेंगे।

      प्रदेश उपाध्यक्ष डॉक्टर मनोज कुमार ने कहा कि वार्ड सदस्य जनता और सरकार के बीच का मजबूत कड़ी होती है, पदाधिकारियों के द्वारा इस कड़ी को कमजोर किया जा रहा है। इसका असर सरकार को देखने को मिलेगा।

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!