अन्य
    Friday, April 26, 2024
    अन्य

      चौकीदार पुत्र की हत्या से भड़के ग्रामीणों ने थानेदार को गोली मारी

      थाना प्रभारी  आक्रोशित ग्रामीणों को समझा ही रहे थे कि इसी बीच भीड़ में से एक अपराधी ने 2 फीट की दूरी से गोली चला दी। गोली थानेदार के दाएं हाथ में लगी। इस दौरान कई पुलिसकर्मियों की पिटाई भी कर दी गई। पुलिस घटनास्थल पर कैम्प कर रही है….”

      एक्सपर्ट मीडिया न्यूज। आरा जिले के सहार थाना क्षेत्र के बजरेया मिल्की टोला में चौकीदार के पुत्र की गोली मारकर हत्या के बाद आक्रोशित भीड़ में अपराधियों ने सहार के थानाध्यक्ष संजय कुमार को भी गोली मार दी।

      गोली उनके दाहिने हाथ पर लगी है। उन्हें गंभीर हालत में इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां के बाद प्राइवेट क्लीनिक में उनका इलाज चल रहा है।arrah MURDDER news

      घटना की जानकारी मिलते ही एसपी अवकाश कुमार सहार पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। इसके बाद थानाध्यक्ष को देखने के लिए अस्पताल पहुंचे। उन्होंने पूरी विस्तृत स्थिति की जानकारी ली।

      घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि बजरेया मिल्की टोला में शुक्रवार की देर रात चौकीदार भूखन यादव के पुत्र लालबाबू यादव एवं राजा राम यादव के पुत्र बहादुर यादव के बीच झगड़ा हुआ था।

      इस झगड़े के बाद बदमाशों ने लाल बाबू यादव की गोली मारकर हत्या कर दी थी। उसकी मौत के बाद अफरा-तफरी मच गई। परिजन एवं ग्रामीण काफी आक्रोशित हो गए थे।

      घटना की जानकारी मिलते ही सहार थानाध्यक्ष घटनास्थल पर पहुंचे। वहां की वस्तु स्थिति का जायजा लिया। लोगों को वह समझा रहे थे, लेकिन उग्र भीड़ आरोपी के घर को तहस-नहस करने में लगी हुई थी। घर में आग लगा दिया गया था।

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!