अन्य
    Friday, April 26, 2024
    अन्य

      इस्लामपुर में म.वि. केवाली का हाल देखिये, स्कूल है या मजाक

      इस्लामपुर, नालंदा (INR)। प्रखंड के केवाली गांव स्थति उत्क्रमित मध्य विधालय है। इस विधालय की व्यावस्था चरमरा गई है। जिसके कारण विधालय के छात्रो को परेशानी का सामना करना पड रहा है।

      m s kewali 6
      स्कुल के बंद कमरे के सामने नकारा चापाकल
      m s kewali 5
      स्कूल में शौचालय की हालत
      m s kewali 4
      स्कूल का दर्द बंया करते हेडमास्टर विजय कुमार
      m s kewali 3
      स्कूल का क्षतिग्रस्त घेराबंदी
      m s kewali 2
      जर्जर स्कूल की हालत, लोग खिड़की-किवाड़ उखाड़ ले गये

      विद्यालय के प्रभारी हेडमास्टर विजय कुमार ने वताया कि इस विधालय मे पढने वाले वच्चो की संख्या 347 है। जबकि शिक्षको की संख्या मात्र 4 है। जिसमे वे तथा रेणु कुमारी, रुवी कुमारी, मो.जाहीर इमाम शिक्षक शामिल हैं और कमरा की संख्या 5 है। जिसमें दो कमरा की हालत जर्जर है। एक कमरा बैठने लायक नही है। यह कमरा हमेशा बंद रहता है। शेष कमरों में बच्चों की पढाई की जाती है। यहां उपस्करों का घोर अभाव है। जिसके कारण कुछ बच्चे वेंच पर तो कुछ बच्चें कमरा के जमीन पर बैठ कर पढने को विवश है।  शिक्षकों के अलावे उपस्करों की कमी के बारे मे प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को सूचना दिया गया है।

      ग्रामीणों ने बताया कि स्कूल के कैम्पस मे दो चापाकल है। जिसमें एक चापाकल जब से बना है। तब से चालु नही हुआ है। यह चापाकल शोभा की वस्तु वनी है। यहां बनी शौचालय की  हालत जर्जर है । विद्यालय की चारदिवारी भी जहां तहां  गिरकर क्षतिग्रस्त हो गया है।

      इस सबंध मे प्रखंड शिक्षा अधिकारी रघुनंदन चौधरी ने बताया कि इस स्कूल की व्यवस्था में सुधार करने का प्रयास किया जाएगा।

      वहीं गांव निवासी प्रेमचंद कुमार ने बताया कि इस विधालय में सरकार के द्घारा विकास आदि के लिए राशि का आवंटन किया गया था। मगर उस राशि का किस मध्य मे खर्च किया गया है या नही।

      इस संबंध मे नालंदा जिलापदाधिकारी को 12 अप्रैल 17 के आवेदन देकर जाच प्रडताल कर दोषी पर कार्रवाई की मांग किया गया है। ताकि विधालय व्यावस्था में सुधार हो सके। जिससे स्कुल मे पढने वाले बच्चो को परेशानी का सामना नही करना पडे।

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!