अन्य
    Friday, April 26, 2024
    अन्य

      अंततः 5वें दिन खुद छहला गई नुसरत का शव

      SARIA NEWS 1गिरिडीह(आसिफ)। आखिरकार खदान में डूबी नुसरत का शव पांचवें दिन अपने आप पानी के ऊपर आ गया। सरिया थाना क्षेत्र के कुसमर्जा  गावँ के खरी खदान में बच्ची नहाने के क्रम में समा गई थी। बच्ची के शव को ढूंढने का लाख जतन किया गया, लेकिन ना तो बोकारो के गोताखोर ही बच्ची के शव को ढूंढ पाए और ना ही एन डी आर एफ़ की टीम ही शव को तलाश पाई थी।

      इसी बीच गुरुवार की शाम लगभग 4 बजे खदान में डूबी हुई बच्ची का शव अपने आप पानी के ऊपर तैरने लगा। सत्तर घंटे के इंतेजार के बाद जब बच्ची का शव पानी से निकला तो ग्रामीणों का सब्र जवाब दे गया और ग्रामीण प्रशासन पर टूट पड़े ।

      इस दौरान पुलिस पब्लिक के बीच भिड़ंत की नोबत आ गयी, मातमी सन्नाटा आक्रोश में तब्दील हो गया।आक्रोशित ग्रामीणों ने सरिया घटनास्थल पर पहुंची सरिया पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया। आत्मरक्षार्थ पुलिस को हवाई फायरिंग करनी पड़ी। थोड़ी देर तक यहाँ तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न हो गयी लेकिन पूर्व विधायक बिनोद सिंह, स्थानीय मुखिया पति सदाक़त अंसारी समेत अन्य कई लोगों के समझाने बुझाने पर यह मामला शांत हुआ।

      समाचार लिखे जाने तक घटनास्थल से परिजन शव को अपने घर ले गए थे। वहीं पुलिस प्रशासन आगे की कार्रवाई की तैयारी में जुटी थी।

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!