अन्य
    Friday, April 26, 2024
    अन्य

      जेल में दो कुख्यात गिरोह के बीच खूनी भिड़ंत, 1 कैदी की मौत, 5 जख्मी, जेल प्रशासन पर हत्या का आरोप

      एक्सपर्ट मीडिया न्यूज नेटवर्क (वीरेन्द्र मंडल)। जमशेदपुर घाघीडीह सेंट्रल जेल में एक बड़ी वारदात हुई है। घाघीडीह जेल में कुख्यात अपराधी अखिलेश सिंह गिरोह और पंकज दुबे गिरोह में जमकर मारपीट हुई है। हालांकि आरोप है कि जेल प्रशासन ने वारदात को अंजाम दिया है।

      22इस घटना में पांच कैदियों के घायल होने की सूचना है, जबकि एक कैदी की मौत हो गई है।

      मृतक कैदी का नाम मनोज कुमार सिंह बताया जा रहा है। उसे दस साल की सजा हुई थी।

      वह 6 साल की सजा काट चुका था, हाईकोर्ट से बेल होनेवाली थी।

      मृतक कैदी के पिता अनिरुद्ध सिंह ने सीधे जेल प्रशासन पर अपने बेटे की हत्या का आरोप लगाया है। मनोज पर  छः माह पूर्व भी कैदी जेल में जानलेवा हमला हुआ था।

       पुलिस मौके पर पहुंची हुई है और मामले की पड़ताल में जुटी है।   

      देखिए वीडियोः कहते हैं मृत कैदी के पिता- जेल प्रशासन ने की उनके बेटे की हत्या…..

      देखिए वीडीयोः क्या बताता है एक घायल कैदी…..

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!