अन्य
    Friday, April 26, 2024
    अन्य

      कोरोना के खिलाफ टाटा का बड़ा अभियान जारी,15 हजार करोड़ के राहत पैकेज के बाद 50 हजार लोगों को रोज खिला रही खाना

      जमशेदपुर (एक्सपर्ट मीडिया न्यूज)। वैश्विक महामारी कोरोना के खिलाफ इस जंग में जैसे ही केंद्र सरकार ने 1 लाख 74 हजार करोड़ के राहत पैकज की घोषणा की, वहीं देश की सबसे बड़ी औद्ययोगिक घराना टाटा समूह ने 15 हजार करोड़ रूपए के राहत पैकेज देने का एलान कर सबको चौंका दिया।

      वैसे टाटा यहीं नहीं रूका। टाटा समूह कोरोना के खिलाफ इस जंग में जहां 50 हजार जरूरतमंदो को हर दिन खाना मुहैया करा रहा है, वहीं अपने जमशेदपुर स्थित टाटा मुख्य अस्पताल में 15 सौ बेड का आइसोलेशन वार्ड बना सरकार के साथ कदम से कदम मिलाने में जुट गया है।

      दूसरी तरफ कोरोना के थर्ड स्टेज को देखते हुए टाटा समूह ने जमशेदपुर के कदमा स्थित पूरी आवासीय कॉलोनी को ही जिला प्रशासन को सौंप दिया। जिसे कोरेंटाइन सेंटर के रूप में जिला प्रशासन प्रयोग में ला रही है। जहां करीब 250 कोरोना के संदिग्धों के कोरेंटाइन की व्यवस्था की गई है।

      वैसे कोरोना के खिलाफ टाटा के इस पहल को देश हमेशा याद रखेगा। वहीं जमशेदपुर के उपायुक्त अपने तमाम मातहतों के साथ शुक्रवार को  इस कॉलोनी का मुआयना करने पहुंचे और टाटा की तैयारियों पर संतोष जताया।

      बताते हैं जमशेदपुर के उपायुक्त रवि शंकर शुक्ला….

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!