अन्य
    Tuesday, April 30, 2024
    अन्य

      बोकारो थर्मल थाना के दारोगा ने लगा ली फांसी

      bokaro asi susiteबोकारो। बोकारो थर्मल थाना के सहायक सब इंस्पेक्टर लालजी सिंह ने रविवार की सुबह थाना के बैरक में फाँसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

      लालजी सिंह बिहार के बक्सर के रहने वाले थे। तीन माह पूर्व ही उन्होंने बोकारो थर्मल थाना में ज्वाइंन किया था। इस्पेक्टर में उनकी नयी बहाली थी।

      जानकारी के मुताबिक सुबह उठने के बाद वे बाहर चाय पीने गये थे। थाना वापस आने के बाद वे अपने कमरे में गये और फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

      बोकारो एसपी वाईएस रमेश सहित जिले के अन्य डीएसपी बोकरो थर्मल थाना पहुंचे। मामले की जांच शुरू हो गयी है।

      लालजी सिंह ने आत्महत्या क्यों की, अभी इसकी जानकारी नहीं मिली है। पुलिस हर बिंदु पर जांच कर रही है।

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!