अन्य
    Tuesday, April 30, 2024
    अन्य

      शिक्षिका हत्याकांड: पुलिस के हाथ खाली, एसपी ने घटना स्थल का किया निरीक्षण

      एक्सपर्ट मीडिया न्यूज। नालंदा के चंडी थाना क्षेत्र के दयालपुर राष्ट्रीय राज्य मार्ग संख्या 30 ए के पास शुक्रवार को एक हाईस्कूल शिक्षिका की हत्या के 24 घंटे बाद भी अब तक पुलिस के हाथ खाली है।

      आज शनिवार देर शाम नालंदा पुलिस कप्तान सुधीर कुमार पोरिका ने राजगीर डीएसपी संजय कुमार तथा हिलसा डीएसपी प्रवीन्द्र भारती के साथ घटना स्थल का निरीक्षण किया।

      chandi crimeपुलिस कप्तान ने घटना की बारीकी से निरीक्षण किया ।घटना स्थल के जायजा लिए जाने के बाद पुलिस कप्तान चंडी थाना में हत्या कांड से जुड़े पहलूओ पर जानकारी हासिल की।

      गौरतलब रहे कि चंडी थानाक्षेत्र के दयालपुर के पास शुक्रवार को हाईस्कूल चिश्तीपुर में पद स्थापित शिक्षिका प्रियंका उर्फ अंशु कुमारी को बाइक सवार बदमाशों ने उस समय गोली मार कर हत्या कर दी जब वह ऑटो से उतरकर अपने घर गदनपुरा जा रही थी।

      chandi crime 2घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने लगभग दो घंटे तक राष्ट्रीय राज्य मार्ग को बंधक बनाए रखा था।इस दौरान उग्र लोगों ने सीएम और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की थी।

      चंडी थाना क्षेत्र के इतिहास में किसी महिला की सरेराह गोली मार कर हत्या का यह पहला मामला बताया जाता है। इससे पहले 2016 में हरनौत के कोलावा पंचायत की मुखिया की हत्या चंडी थाना क्षेत्र में हुई थी।

      नालंदा में पिछले 24 घंटे में दिनदहाड़े दो हत्याओं से पुलिस की नींद उड़ चुकी है। लेकिन घटना के 24 और 48 घंटे बाद भी पुलिस दोनों हत्याओं की गुत्थी अभी तक सुलझा नहीं पाई है।

      हिलसा में किसान की हत्या के 24 घंटे बाद चंडी में शिक्षिका की हत्या से सनसनी फैल गई। हत्या के 24 घंटे बाद न तो पुलिस और न ही शिक्षिका के परिजन ही घटना के पीछे के कारणों की वजह बता पा रहे हैं।

      पुलिस घटना को पारिवारिक और जमीनी विवाद से भी जोड़कर देख रही है। पुलिस हर दृष्टि कोण से मामले की छानबीन कर रही है। लेकिन अभी तक पुलिस का तीर सही निशाने पर नहीं लग पा रहा है।

      इधर घटना की जांच को लेकर पुलिस कप्तान घटना स्थल पर पहुँच कर संबंधित पुलिस अधिकारियों को दिशा निर्देश दे रहे हैं। फिलहाल पुलिस का दावा है कि हत्यारों को शीघ्र पकड़ लिया जाएगा । लेकिन यक्ष प्रश्न आखिर कब तक?

      इधर सूत्रों ने बताया कि अगर हत्यारों की शीघ्र गिरफ्तारी नहीं होती है तो मामला राजनीतिक तूल भी पकड़ ले सकता है।

      इधर शिक्षिका हत्याकांड के बाद विभिन्न शिक्षक संघ भी मैदान में उतरते दिख रहे हैं। शिक्षक संघों ने हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए कहा है कि अगर शीघ्र गिरफ्तारी नहीं होती है तो शिक्षक संघ आंदोलन करेगा।

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!