अन्य
    Friday, April 26, 2024
    अन्य

      मिड-डे-मील बनाते समय ब्वॉयलर विस्फोट में 6 की मौत, 3 गंभीर

      एक्सपर्ट मीडिया न्यूज डेस्क। बिहार के पूर्वी चंपारण के सुगौली प्रखंड से एक बड़ी खबर आ रही है। वहां स्कूली बच्चों के लिए मिड-डे-मिल बनाते समय 6 लोगों की मौत हो गई है एवं 3 लोग गंभीर रुप से जख्मी हो गए हैं। यह हादसा आज शनिवार की अहले सुबह 4 बजे की बताई जा रही है।

      इस हादसा के पिछे मिड डे मील का खाना बनाते समय हॉट ब्वॉयलर फटने की बात कही जा रही है। मृतकों की संख्या का सही-सही पता नहीं लग पा रहा है, क्योंकि शवों के चीथड़े उड़ गए हैं।

      हालांकि स्थानीय लोगों के अनुसार इस हादसे में  6 लोगों की मौत हो गई है और 3 लोग गंभीर रुप से जख्मी हुए हैं। मृतकों एवं घायलों की संख्या बढ़ने की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता है।

      MOTIHARI MID DAY MIL HADSA1

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!