अन्य
    Friday, April 26, 2024
    अन्य

      तालाब में डूबने से भाई-बहन की मौत, मचा कोहराम

      तालाब में कई बच्चे स्नान कर रहे थे। तभी अशोक पासवान की पुत्री सृष्टि कुमारी उम्र सात वर्ष और पवन कुमार उम्र छह वर्ष भी स्नान पहुंचा। दोंनो तालाब की सीढी पर स्नान कर रहा था। तभी पवन का सीढी से नीचे चला गया। पवन को नीचे जाते देख सृष्टि भी नीचे चली गयी। एक-एक कर दोंनो तालाब के पानी में डूब गए।”

      एक्सपर्ट मीडिया न्यूज/हिलसा(धर्मेन्द्र)। नालंदा जिले के हिलसा  थाना के ब्रह्मस्थान गांव में सोमवार की दोपहर तालाब में स्नान करने गए भाई-बहन की डूबने से मौत हो गयी।hilsa hadsa 2

      इसकी भनक तालाब के आसपास रहे न तो बच्चे और न ही किसी व्यस्क व बुजुर्ग को लगा। जब अशोक पासवान अपने बच्चों को खोजते तालाब के निकट पहुंचे तो लोगों से पता चला कि कुछ देर पहले स्नान करते तालाब में दोंनो दिखा था।

      लोगों की बात सुन अशोक को अंदेशा हुआ। गांव में बात फैल गयी। जुटे लोगों में बेहतर गोताखोर तालाब में कूदे और बच्चों की खोजबीन शुरु की। एक-एक कर दोंनो बच्चों को पानी के नीचे से निकाला गया। दोंनो बेसुध थे।

      गांव वालों की मदद से दोंनो को पास के गांव गजेन्द्रबिगहा ले जाकर कुम्हार के चाक पर घुमाया गया। शरीर में कोई हलचल नहीं हुआ। जैसे ही लोगों में दोंनो बच्चे की मौत की चर्चा हुई अशोक तथा उनकी पत्नी रजनमनिया देवी के सब्र का बांध टूट गया। दोनों फूट-फूट कर रोंने लगे।

      परिवारवालों को रोते देख सहयोग में रहे गांव के लोग भी रो पड़े। माहौल पूरा गमगीन हो गया। चंद मिनट पहले बच्चे को हंसते-खेलते देखने वाले लोग मृतावस्था में देख हतप्रभ थे। लोगों को यकीन नहीं हो रहा था कि अब दोंनो इस दुनिया में नहीं रहा।

      ब्रह्मस्थाना गांव स्थित तालाब में सृष्टि और पवन के डूबकर मरने का पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी तालाब में डूबने से दो लोगों की मौत हो चुकी है।

      ग्रामीणों ने बताया कि इससे पहले उक्त तालाब में रामसकल की बेटी और विनौद चौकीदार के साढ़ु का लड़का की मौत डूबने से हो गयी। ये दोंनो भी स्नान करने तालाब में गए थे।hilsa hadsa1

      हिलसा थानाक्षेत्र के ब्रह्मस्थान गांव स्थित तालाब में यात्री भरा टम-टम और जीप भी डुबकी लगा चुका है। ग्रामीणों ने बताया कि तालाब में डूबने की अब तक पांच घटनाएं हो चुकी है। जिसमें से चार लोगों की मौत हो चुकी है।

      इससे पहले यात्री भरा एक टम-टम और एक जीप भी तालाब में अचानक जा गिरा। संयोग रहा कि जब उक्त घटना हुई उस समय तालाब के पास स्थित मंदिर तथा आसपास बहुत से लोग मौजूद थे। आसपास के लोगों के प्रयास से टम-टम और जीप में बैठे यात्रियों की जान तो बच गई, लेकिन उसपर लदा अनाज बर्बाद हो गया था।

      तालाब में डूबने से दो बच्चे की मौत के बाद मुआवजे की मांग को लेकर हिलसा-योगीपुर पथ पर करीब चार घंटे तक वाहनों की आवाजाही ठप रही।

      ब्रह्मस्थान गांव निवासी अशोक पासवान की पुत्री सृष्टि एवं पुत्र पवन के तालाब में डूबने से मौत के बाद भड़के ग्रामीण मुआवजे की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया। दोंनो बच्चे के शव को सड़क के पास रखकर ग्रामीण मुआवजे की मांग करने लगे।

      घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस-प्रशासन से जुड़े अधिकारी ब्रह्मस्थान गांव पहुंच कर ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीण मुआवजे लेने पर अड़े रहे। ग्रामीण एवं प्रशासनिक अधिकारियों के बीच हुई वार्ता के बाद अंचल अधिकारी के प्रतिनिधि की ओर से मृतक के परिजनों को चार-चार लाख रुपये का दो चेक सौंपा गया।

      मुआवजा की राशि लेने के बाद उग्र ग्रामीण शांत हुए। लोगों के शांत होने के बाद शव को सड़क से हटाए जाने के बाद वाहनों की आवाजाही सामान्य हुई।

      इस मौके पर थानाध्यक्ष रत्नकिशोर झा एवं अंचल निरीक्षक विनोद कुमार के अलावा कई गणमान्य लोग मौजूद थे।

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!