“आरोपी ने नशे की हालत में इस दिल दहला देनेवाली घटना को अंजाम दिया। अवैध संबंध के शक छोटन दास के पुत्र गंगो दास परिवार के 5 लोगों की हत्या कर दी……”
कोडरमा (एक्सपर्ट मीडिया न्यूज)। कोडरमा जिले के नवलशाही थाना क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम मसमोहना में एक युवक ने अपने परिवार के पांच सदस्यों की गला काटकर हत्या कर दी। इसमें एक गर्भवती महिला भी शामिल है। एक अन्य गंभीर रूप से घायल, है जिसे इलाज के लिए रिम्स, रांची रेफर किया गया है। घटना बीती देर रात करीब 2:00 बजे की बताई जा रही है।
बताया जा रहा है कि, गंगो दास ने अपनी पत्नी और 4 बच्चों की धारदार हथियार से हत्या कर दी। इस घटना से पूरे इलाके में दहशत है। पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में ले लिया है।
परिजनों ने बताया कि, बुधवार देर रात सभी घर में सोये थे। अचानक गंगो दास उठा और सभी की टांगी से काटकर हत्या कर दिया।
मृतकों में गर्भवती 30 वर्षीया शीला देवी, 50 वर्षीया शांति देवी पति छोटन दास, 2 वर्षीय शिवकुमार, 5 वर्षीया राधिका कुमारी, 8 वर्षीया निकिता कुमारी पिता जमुना दास शामिल हैं। सभी की मौके पर ही मौत हो गई।
वहीं गंभीर रूप से घायल 6 वर्षीय चांदनी कुमारी पिता जमुनादास जिसे ग्रामीणों के द्वारा 108 एम्बुलेंस से सदर अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया है।
घटना के बाद नवालशाही थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
ऐसे जघन्य वारदात को अंजाम देने के बाद युवक एक कमरे में बंद हो गया, जिसे काफी मशक्कत के बाद सुबह 7:30 बजे कोडरमा के एसडीपीओ, थाना प्रभारी और ग्रामीणों ने कमरे से बाहर निकाला। घटना से पूरे गांव में मातम पसरा है, वही अभी भी लोग घटनास्थल पर जुटे हैं।